CTET July 2023 Registration: ctet.nic.in पर रजिस्‍ट्रेशन का प्रोसेस शुरू, डायरेक्‍ट लिंक से करें अप्‍लाई

CTET July 2023 Registration @ctet.nic.in: जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट कर आवेदन दर्ज कर सकते हैं. अप्‍लाई करने की लास्‍ट डेट 26 मई है जबकि फीस का भुगतान 27 मई, 2023 तक किया जा सकता है.

Advertisement
CTET July 2023 Registration CTET July 2023 Registration

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 28 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 11:57 AM IST

CTET July 2023 Registration @ctet.nic.in: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्‍ट (CTET July 2023) के लिए रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है. जो उम्मीदवार केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर विजिट कर आवेदन दर्ज कर सकते हैं. अप्‍लाई करने की लास्‍ट डेट 26 मई है जबकि फीस का भुगतान 27 मई, 2023 तक किया जा सकता है.

Advertisement

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, 'ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अप्रैल से शुरू होगी और ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 मई है. शुल्क का भुगतान 27 मई तक किया जा सकता है.'

CTET July 2023 Registration: कैसे करें अप्‍लाई
स्‍टेप 1: सीबीएसई सीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं.
स्‍टेप 2: होमपेज पर उपलब्ध सीटीईटी जुलाई 2023 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें.
स्‍टेप 3: एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को पहले अपना रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा.
स्‍टेप 4: रजिस्‍ट्रेशन पूरा हो जाने के बाद, आवेदन फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
स्‍टेप 5: सब्‍मिट पर क्लिक करें और कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड कर लें.

CTET में दो पेपर होते हैं. पेपर I उन उम्‍मीदवारों के लिए है जो कक्षा 1 से 5 तक के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं. वहीं पेपर II उन उम्‍मीदवारों के लिए होता है जो कक्षा 6 से 8 के लिए शिक्षक बनना चाहते हैं. परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे जिनके 4 विकल्प होंगे. परीक्षा में क्‍वालिफाई होने वाले उम्‍मीदवार शिक्षक पदों पर भर्ती पाने के लिए पात्र हो जाएंगे.

Advertisement

अभी अप्‍लाई करने के लिए यहां क्लिक करें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement