cuet.samarth.ac.in, CUET UG 2023 Application: यूजीसी चेयरमैन जगदीश एम कुमार ने जानकारी दी है कि सीयूईटी यूजी (CUET UG 2023) के रजिस्ट्रेशन आज रात से शुरू होंगे. सीयूईटी यूजी नोटिफिकेशन का इंतजार अब आखिरकार खत्म हो गया है. उम्मीदवार आज रात से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट के लिए आवेदन कर सकेंगे. आवेदन की प्रक्रिया 12 मार्च तक जारी रहेगी.
UGC चेयरमैन ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा की सीयूईटी यूजी के रजिस्ट्रेशन आज 09 फरवरी की रात से शुरू हो जाएंगे. ऑनलाइन आवेदन की लास्ट डेट 12 मार्च 2023 होगी. अपने ट्वीट्स की सीरीज़ में उन्होंने बताया कि एग्जाम कई डेट्स पर दिन में 3 शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा.
एग्जाम की डेट्स और शिफ्ट उम्मीदवारों की संख्या और उनकी सब्जेक्ट च्वाइस के आधार पर निर्धारित की जाएंगी. उम्मीदवार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर आवेदन दर्ज कर सकेंगे.
अगर कोई भी उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना करते हैं, वे टेलिफोन नंबर 011-40759000 तथा 011-69227700 पर अथवा ईमेल एड्रेस cuet-ug@nta.ac.in पर अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं. उम्मीदवारों को एग्जाम नोटिफिकेशन और रजिस्ट्रेशन का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेंगे.
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के लिए
aajtak.in