CUET PG 2023 Registration: सीयूईटी पीजी रजिस्‍ट्रेशन डेट में मिलेगी छूट, UGC चेयरमैन ने दी जानकारी

CUET PG 2023 Registration: UGC के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया है कि रजिस्‍ट्रेशन की डेट 05 मई, 2023 की रात 9:50 बजे तक बढ़ाई जाएगी. इच्‍छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement
UGC Chairman (File Photo) UGC Chairman (File Photo)

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 19 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 7:57 AM IST

CUET PG 2023 Registration: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट, पोस्‍ट ग्रेजुएट (CUET-PG) के रजिस्‍ट्रेशन की डेट्स जल्द ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आगे बढ़ाई जाएगी. UGC के चेयरमैन प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रजिस्‍ट्रेशन की डेट 05 मई, 2023 की रात 9:50 बजे तक बढ़ाई जाएगी. इच्‍छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement

करेक्‍शन विंडो 06 मई को एक्टिव होगी और 08 मई, 2023 को बंद होगी. एडमिट कार्ड और रिजल्‍ट की डेट  बाद में पोर्टल पर घोषित की जाएगी. आवेदन करने के इच्‍छुक उम्‍मीदवार रजिस्‍ट्रेशन डेट में छूट का लाभ उठा सकेंगे.

UGC चेयरमैन ने आगे बताया है कि रजिस्‍ट्रेशन का विस्तार करने का निर्णय यह देखते हुए किया गया था कि रजिस्‍ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कई विश्वविद्यालय सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल हुए थे. यह सुनिश्चित करने के लिए कि उम्मीदवारों को नए जोड़े गए विश्वविद्यालयों से कोर्स चुनने के लिए पर्याप्त समय मिले, रजिस्‍ट्रेशन डेट बढ़ाई जा रही हैं.

छात्रों को मिलेगी ये सुविधा
यदि कोई छात्र के पहले ही अपना आवेदन दाखिल कर चुके हैं, लेकिन और अधिक विषय जोड़ना चाहते हैं तो वह अतिरिक्त परीक्षाओं, पाठ्यक्रमों, विश्वविद्यालयों, संस्थानों का चयन करके ऐसा कर सकता है. जिन उम्मीदवारों ने पहले ही अपना कोर्स चुन लिया है, वे अपने द्वारा पहले चुने गए विकल्‍पों या विषयों को बदल सकते हैं या हटा सकते हैं. अधिक विषयों का चयन करने के लिए लागू फीस का भुगतान भी करना होगा. एक बाद जमा कर दी गई फीस वापस नहीं की जाएगी.

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement