कोलकाता में गैंगरेप का शिकार हुई 62 वर्षीय महिला की मौत हो गई. लगभग एक महीने पहले 5 युवकों ने पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया था. उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रोड और एक कांच की बोतल भी डाली गई थी. घायल हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
तुर्की में पकड़े गए पीएफआई के सदस्य शाहजहां कैंडी ने कई अहम खुलासे किए हैं. जिससे साफ पता चलता है कि दक्षिण भारत में सक्रीय पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया के सदस्य और जेहाद की राह पकड़ चुके हैं. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि दक्षिण भारत में पीएफआई के सैकड़ों सदस्य इस्लामिक कट्टरवाद की राह पर हैं और उनके निशाने पर आरएसएस, वीएचपी और बीजेपी के नेता हैं.
वो आतंकियों के गढ़ सीरिया जाने की फिराक में था. लेकिन भारत की सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही उसकी ख़बर लगी, वे चौकन्ना हो गए. फौरन भारत की एजेंसी के अधिकारी तुर्की रवाना हो गए. और वहां बार्डर पर पकड़ा गया शाहजहां कैंडी. ये वो नाम है जिसका ताल्लुक आतंक से है. तुर्की की सरकार को भारतीय अधिकारियों ने तमाम सबूत दिए और उसके बाद शाहजहां को भारत डिपोर्ट कर दिया गया.
अमेरिका में एक सनकी आशिक ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की हत्या कर उसकी लाश फ्रीजर में छुपा दी. इसके बाद उसने नई गर्लफ्रेंड बनाई. दोनों लिव-इन में रहने लगे. नई गर्लफ्रेंड पुरानी के नाम और सामान इस्तेमाल करने लगी. इस बीच आरोपी के मकान मालिक को शक हो गया. उसने फ्रीजर खुलाया, तो मामले का खुलासा हो गया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षाबलों द्वारा मुठभेड़ के दौरान मारे गए लश्कर कमांडर अबु दुजाना की जगह अब अबु इस्माइल लेगा. इस तरह इस्माइल ने अपनी मौत का परवाना अपने हाथों लिख दिया है. वैसे दुजाना के मारे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने तत्काल 6 आतंकियों को निपटाने का पक्का प्लान बना लिया है. कश्मीर घाटी में आतंकियों की सफाए के लिए भारतीय सेना ने ऑपरेशन ऑलआउट शुरू किया है, जिसका मकसद घाटी को आतंकमुक्त करना है.
परवेज़ सागर