विकास दुबे के साथियों पर ताबड़तोड़ एक्शन, अमर के बाद श्यामू बाजपेयी एनकाउंटर में घायल

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबियों पर उत्तर प्रदेश पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. अमर दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने कानपुर में श्यामू वाजपेयी का एनकाउंटर किया है.

Advertisement
उत्तर प्रदेश पुलिस उत्तर प्रदेश पुलिस

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 08 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 11:04 AM IST

  • विकास के करीबियों पर पुलिस का एक्शन
  • कानपुर में इनामी बदमाश श्यामू का एनकाउंटर

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे के करीबियों पर उत्तर प्रदेश पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. हमीरपुर में विकास के करीबी अमर दुबे के एनकाउंटर के बाद पुलिस ने कानपुर में श्यामू वाजपेयी का एनकाउंटर किया है. 25 हजार का इनामी श्यामू घायल हो गया है. उसे हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

बुधवार सुबह ही गैंगस्टर विकास दुबे के दाहिने हाथ अमर दुबे को पुलिस ने मार गिराया है. यूपी के हमीरपुर में मुठभेड़ के दौरान अमर दुबे को पुलिस ने मार गिराया गया. वहीं फरीदाबाद से पुलिस ने विकास दुबे के एक साथी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. कानपुर में एक और सहयोगी श्यामू वाजपेयी मुठभेड़ में घायल हो गया है.

हालांकि विकास दुबे का अबतक कोई अता पता नहीं है. पुलिस ने फरीदाबाद से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम श्रवण, अंकुर और प्रभात हैं. प्रभात के पास बरामद पिस्तौल वही है, जिसे कानपुर में पुलिस से लूटा गया था. पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें दिख रहे शख्स को विकास बताया जा रहा है.

मारा गया विकास दुबे का दाहिना हाथ

Advertisement

हमीरपुर के मौदाहा में मुठभेड़ में पुलिस ने विकास दुबे का दाहिना हाथ माने जाने वाले अमर दुबे को मार गिराया है. अमर को विकास दुबे गैंग का शातिर बदमाश माना जाता है. 2 जुलाई की रात कानपुर देहात के बिकरू गांव में शूटआउट के मामले में भी अमर दुबे की तलाश थी.

अमर दुबे, विकास के चचेरे भाई संजय दुबे का बेटा है. अमर के सगे चाचा अतुल और विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश का 3 जुलाई को पुलिस ने बिकरू गांव के पास एनकाउंटर किया था. अमर अपने चाचा अतुल दुबे के साथ विकास दुबे का मुख्य शूटर था. उसकी 29 जून को शादी हुई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement