महिला के प्राइवेट पार्ट में था कैप्सूल, एयरपोर्ट पर हुई चेकिंग, निकला 83 लाख का सोना

कस्टम एयर इंटेलिजेंस यूनिट ने सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर कुआलालंपुर से आई एक महिला को सोना तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया. महिला ने गुप्तांग में कैप्सूल छिपाकर 553 ग्राम (24 कैरेट) सोना लाया, जिसकी कीमत करीब 83 लाख रुपये है. अधिकारियों ने सोना जब्त कर कार्रवाई की. मामला अंतरराष्ट्रीय गिरोह से जुड़ा हो सकता है, इसकी जांच जारी है.

Advertisement
काले टेप में लिपटे थे कैप्सूल. Photo ITG काले टेप में लिपटे थे कैप्सूल. Photo ITG

ब्रिजेश दोशी

  • अहमदाबाद,
  • 31 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 7:44 PM IST

कस्टम की एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) की एक टीम ने अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विदेश से सोने की तस्करी कर रही एक महिला यात्री को गिरफ्तार किया और 83.29 लाख रुपये का सोना जब्त किया. कुआलालंपुर से फ्लाइट नंबर AK-91 से अहमदाबाद पहुंची इस महिला ने कस्टम अधिकारियों की नजरों से बचने के लिए अपने गुप्तांग में काले टेप में लिपटी दो अंडाकार कैप्सूल छिपा रखी थीं, जिनमें सोने का तरल रासायनिक पेस्ट मिला. 

Advertisement

कस्टम एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) को मिली विशिष्ट सूचना और एपीआईएस प्रोफाइलिंग के आधार पर फ्लाइट नंबर AK-91 से कुआलालंपुर से अहमदाबाद पहुंची तब महिला पर नजर रखी गई. टर्मिनल-2 पर उतरने के बाद जब महिला ग्रीन चैनल से बाहर निकलने वाली थी, तभी अधिकारियों ने उसे रोककर पूछताछ शुरू की. शुरुआती पूछताछ में महिला ने संतोषजनक जवाब नहीं दिए और उससे गहन पूछताछ की गई. 

काले टेप में लिपटी दो अंडाकार कैप्सूल बरामद हुई
जिसमें जांच के दौरान महिला के गुप्तांग से काले टेप में लिपटी दो अंडाकार कैप्सूल बरामद हुई. इन कैप्सूलों में तरल रसायनों के साथ मिश्रित सोने का पेस्ट भरा हुआ था, जिसका कुल वजन 643.28 ग्राम था. इसके बाद विशेषज्ञों की उपस्थिति में शुद्धिकरण प्रक्रिया की गई और इनसे 999.0 शुद्धता का 553.07 ग्राम (24 कैरेट) सोना प्राप्त किया गया. जब्त किए गए सोने का बाजार मूल्य 83,29,234 रुपये और कर मूल्य 75,58,393 रुपये आंका गया है. 

Advertisement

यात्री ने सीमा शुल्क विभाग को सूचित किए बिना और शुल्क से बचने के इरादे से अपने शरीर में सोना छिपाकर तस्करी करने का प्रयास किया था, इसलिए सोना जब्त कर लिया गया है और महिला को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है. वर्तमान में यह पता लगाने के लिए आगे की जांच तेज कर दी गई है, कि क्या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस तस्करी के पीछे कोई अन्य गिरोह भी काम कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement