यूपीः ट्रिपल मर्डर केस का खुलासा, चार गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में आखिरकार पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने ही तीन लोगों को मौत के घाट उतारा था.

Advertisement
पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • हमीरपुर,
  • 29 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:22 PM IST

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में हुए तिहरे हत्याकांड के मामले में आखिरकार पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने ही तीन लोगों को मौत के घाट उतारा था.

राज्य पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि हमीरपुर जिले में कुछ दिन पहले राठ थानाक्षेत्र के अकौना गांव में 35 वर्षीय बाबूलाल, 55 वर्षीय धनीराम और 45 वर्षीय मुन्ना को बेरहमी से कर दिया गया था. इस तीहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी.

Advertisement

पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही थी. तभी पता चला कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश सबसे बड़ी वजह थी. जिसके चलते आरोपियों ने गोली मारकर इन तीन लोगों की हत्या कर दी थी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए थे.

पुलिस ने मामले का पर्दाफाश करते हुए सोमवार को जितेन्द्र सिंह, करन सिंह, हरिचरन और महेन्द्र सिंह नामक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का दावा है कि इन्ही चारों ने मिलकर इस को अंजाम दिया था. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »