दिल्लीः लॉटरी के लालच में गवाएं 1.5 करोड़ रुपये, विदेशी नागरिक समेत 4 अरेस्ट

सबसे पहले अमरजीत सिंह से 11 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज मांगा गया. फिर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 21 हजार रुपये वसूले गए. क्लियरेंस फीस के नाम पर एक लाख, इनकम टैक्स के लिए डेढ़ लाख और फिर कस्टम के नाम पर पूरे दस लाख रुपये अमरजीत से ठग लिए गए.

Advertisement
डेढ़ करोड़ रुपये की चपत लगा चुके थे ये ठग डेढ़ करोड़ रुपये की चपत लगा चुके थे ये ठग

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2017,
  • अपडेटेड 11:38 AM IST

'आपने जीती है एक लाख अमेरिकी डॉलर की लॉटरी.' इस तरह के मैसेज और ई-मेल अक्सर हमें मिलते रहते हैं और ज्यादातर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन किसी ने अगर गलती से इस मैसेज या ई-मेल का जवाब दे दिया तो उसका फंसना तय है. पुलिस ने ऐसे ही एक गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन विदेशी नागरिक हैं. ठगों का यह गैंग कुछ इस तरह से शिकार को अपने जाल में फंसाता था कि जब तक उसे होश आता, वो अपना सब कुछ लुटा चुका होता था.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, इसी तरह लॉटरी जीतने का एक मैसेज दिल्ली के रहने वाले अमरजीत नाम के शख्स के पास आया और अमरजीत से गलती हो गई. उन्होने एक लाख करोड़ की लॉटरी खुलने की बात को सच मान लिया और मैसेज का जवाब दे दिया. जवाब भेजते ही दूसरी तरफ से तुरंत मैसेज आया, जिसमें पूरी डिटेल मांगी गई थी.

लॉटरी निकलने के लालच में दी डिटेल
लॉटरी निकलने के लालच में अमरजीत ने ठगों को अपनी डिटेल भेज दी. जिसके बाद शुरु हुआ . सबसे पहले अमरजीत सिंह से 11 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन चार्ज मांगा गया. फिर प्रोसेसिंग फीस के नाम पर 21 हजार रुपये वसूले गए. क्लियरेंस फीस के नाम पर एक लाख, इनकम टैक्स के लिए डेढ़ लाख और फिर कस्टम के नाम पर पूरे दस लाख रुपये अमरजीत से ठग लिए गए.

Advertisement

20 गड्डी अमेरिकी डॉलर लेकर पहुंचा ठग
ठगों की हिम्मत देखिए, इतनी बड़ी रकम ठगने के बाद बेंजामिन नामक ठग अमरजीत के पास 20 गड्डी अमेरिकी डॉलर से भरा बॉक्स लेकर पहुंचा. इन गड्डियों में पहला और आखिरी डॉलर असली था, बीच में कागज लगाए गए थे. बेंजामिन ने अमरजीत से कहा कि बॉक्स के ऊपर जो सील लगी है, वो एक खतरनाक केमिकल से बनी है.

जानलेवा केमिकल बताकर बनाया बेवकूफ
उसे हाथ लगाते ही जान जा सकती है. इस केमिकल को हटाने के लिए एक विशेष केमिकल आता है, जो सिर्फ अमेरिका में मिलता है. केमिकल की कीमत 45 लाख बताकर अमरजीत से 45 लाख रुपये भी ठग लिए. अब तक ये ठग अमरजीत से करीब डेढ़ करोड़ रुपये ऐंठ चुके थे. ठगों का मन इतने से नहीं भरा तो उन्होंने एक बार फिर अमरजीत को शिकार बनाने के लिए जाल बिछाया.

अमरजीत को शक हुआ तो खुल गई पोल
बेंजामिन ने अमरजीत से कहा कि जो केमिकल अमेरिका से मंगवाया गया था, उसे एयरपोर्ट पर ने पकड़ लिया है. उसे छुड़ाने के लिए 45 लाख रुपये खर्च होंगे. इस बार अमरजीत को शक हुआ तो उसने अपने दोस्त को इस बारे में बताया. जिसके बाद इस ठगी का खुलासा हुआ. अमरजीत ने फौरन पुलिस को इसकी सूचना दी.

Advertisement

महिला सहित चार लोग गिरफ्तार
पुलिस ने अमरजीत के जरिए ही जाल बिछाया और बेंजामिन और एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया. बेंजामिन गिरोह का सरगना है. पुलिस पूछताछ में उसने बताया, यह लोग सोशल मीडिया से लोगों के फोन नंबर और ई-मेल चुराते थे और सभी को मैसेज और मेल भेजते थे. पुलिस ने इनके पास से दो लाख रुपये कैश और कई पासबुक जब्त की हैं. पुलिस ने इनके सभी अकाउंट सीज कर दिए हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »