गुजरात: यूनिफॉर्म में चलती कार में डांस कर रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल, सस्पेंड

तीनों कर्मी कच्छ पुलिस के हैं. वीडियो कब का है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से ये कार्रवाई की गई है. डांस के दौरान पुलिस कर्मियों ने मास्क भी नहीं पहना है.

Advertisement
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीन शॉट. वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीन शॉट.

गोपी घांघर

  • अहमदाबाद,
  • 21 जनवरी 2022,
  • अपडेटेड 11:31 PM IST
  • चलती कार में डांस कर रहे तीनों पुलिसकर्मी कच्छ पुलिस के हैं
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस

गुजरात में चलती कार में बैठकर डांस कर रहे तीन पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हो रहा है. मामला संज्ञान में आने के बाद डिपार्टमेंट ने तीनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि तीनों पुलिसकर्मी यूनिफॉर्म पहने हुए हैं और गुजराती गाने पर डांस कर रहे हैं. इस दौरान कार अपनी रफ्तार में दौड़ रही है.

Advertisement

बताया जा रहा है कि तीनों कर्मी कच्छ पुलिस के हैं. वीडियो कब का है, इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है. वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से ये कार्रवाई की गई है. डांस के दौरान पुलिसकर्मियों ने मास्क भी नहीं पहना है. बताया जा रहा है कि मास्क न पहनने पर गुजरात में जुर्माने का प्रावधान है. वीडियो में तीनों पुलिसकर्मी बिना मास्क पहने डांस करते दिख रहे हैं. कार में आगे बैठे दोनों पुलिसकर्मियों में से किसी ने सीट बेल्ट भी नहीं लगाया था.

वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन में आई पुलिस

पुलिसकर्मियों के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कच्छ पुलिस एक्शन में आई. पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से इसे ट्रैफिक नियमों के खिलाफ और अनुशासन के खिलाफ बताया. इसके बाद ये कार्रवाई की गई है.

Advertisement

ये भी पढ़ें

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement