10 मिनट में गटकी 3 क्वार्टर शराब... दोस्तों की ऐसी शर्त कि चली गई जान

आगरा में तीन दोस्तों के बीच ऐसी शर्त लगी जिसमें एक की जान चली गई. शर्त थी कि दस मिनट में शराब के तीन क्वार्टर पीने होंगे. शर्त मानने वाले ने 10 मिनट के अंदर 3 क्वार्टर शराब पी भी डाली लेकिन इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गया. इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

अरविंद शर्मा

  • आगरा ,
  • 13 फरवरी 2023,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

उत्तर प्रदेश के आगरा में शराब पीने की शर्त ने एक शख्स की जान ले ली. उसके दो दोस्तों ने शर्त लगाई कि 10 मिनट में शराब के तीन क्वार्टर पीने होंगे. उसने शर्त मान कर ली और एक-एक करके शराब के तीनों क्वार्टर पी लिए. इसके बाद जो हुआ उससे सभी के होश उड़ गए.

ताजगंज थाना क्षेत्र के शिल्पग्राम का मामला

Advertisement

हैरान कर देने वाला ये मामला ताजगंज थाना क्षेत्र के शिल्पग्राम का है. देर शाम डौकी थाना क्षेत्र का रहने वाला जय सिंह अपने दोस्तों भोला और केशव के साथ शिल्पग्राम पार्किंग पहुंचा था. वहीं पर तीनों के बीच 10 मिनट के अंदर 3 क्वार्टर शराब पीने की शर्त लगी. 

3 क्वार्टर शराब पीकर शर्त तो जीत ली लेकिन...

जय सिंह ने 10 मिनट के अंदर 3 क्वार्टर शराब पीकर शर्त तो जीत ली लेकिन उसकी तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि वो बेहोश हो गया. जानकारी होने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस पर उसके परिजनों ने भोला और केशव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है.

जय के परिजनों का आरोप और पुलिस का बयान

इसमें उन्होंने कहा कि जय सिंह के पास 60 हजार रुपये थे, जो कि उसके पास नहीं मिले हैं. पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है. इस पूरे प्रकरण में पुलिस उपायुक्त शहर विकास कुमार ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई है. मामले में आगे की जांच जारी है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement