Patna: दोपहर में Girlfriend के घर गया युवक, शाम को लौटा और हो गई मौत

पटना में एक युवक की हत्या का आरोप उसकी प्रेमिका के भाई और पिता पर लगा है. लड़के की मां का कहना है कि उसका बेटा लड़की के घर गया था. वहां से लौटने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई. आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई.

Advertisement
बेटे की मौत के बाद रोती-बिलखती मां बेटे की मौत के बाद रोती-बिलखती मां

aajtak.in

  • पटना ,
  • 06 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST

बिहार की राजधानी पटना से एक युवक की मौत का सनसनीखेज मामला आया है. आरोप है कि प्रेम-प्रसंग में लड़की के घरवालों ने उसकी हत्या कर दी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज लिया है.

गौरतलब है कि कंकड़बाग थाना क्षेत्र पोस्टल पार्क के मुंशी भगत इलाके में छोटू कुमार (20 साल) का एक लड़की से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. इसकी जानकारी लड़की के घरवालों को हुई तो उन्होंने दोपहर एक बजे छोटू को अपने घर बुलाया.

Advertisement

घर लौटा और तबीयत बिगड़ गई

आरोप है कि उसे बुरी तरह पीटा गया. इसके बाद युवक शाम को घर लौटा और उसकी तबीयत बिगड़ गई. आनन-फानन घरवाले इलाज करवाने के लिए एक नर्सिंग होम ले गए. यहां छोटू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही परिवार की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपियों से पूछताछ चल रही है. 

दोस्त ने दिया था शादी कराने का भरोसा

लड़की के दोस्त चंदन के कहने पर छोटू उसके घर गया था. चंदन ने कहा था कि चलो हम शादी करा देंगे. लड़की के घर से लौटने के बाद छोटू ने उसे बताया कि उसे बंधक बनाकर बुरी तरह से पीटा गया है. 

Advertisement

लड़की के भाई और पिता पर हत्या का आरोप

युवक की मां ने ये भी बताया कि छोटू उस लड़की से शादी करने के लिए कहा रहा था. इसके लिए हम लोग राजी भी हो गए थे. लेकिन पता नहीं था कि लड़की के घरवाले मेरे बेटे के साथ ऐसा करेंगे. आरोप है कि लड़की के भाई और उसके पिता ने हत्या की है.

(रिपोर्ट- शुभम लाल)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement