गले में चेन बांधकर बनाए संबंध, फिर महिला ने प्रेमी का सिर काटा!

कपल ने ड्रग्स लिया. फिर गले में चेन बांधकर शारीरिक संबंध बनाया. नशे ही हालात में महिला ने पार्टनर की हत्या कर दी. शरीर के कई टुकड़े कर दिए.

Advertisement
Taylor Schabusiness Taylor Schabusiness

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2022,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST
  • शारीरिक संबंध बनाने के बाद अपने पार्टनर का गला घोंटा
  • ड्रग्स के इस्तेमाल और खून साफ करने के सबूत मिले

एक महिला ने शारीरिक संबंध बनाने के बाद अपने पार्टनर के गले में लगी चेन से उसका गला घोंट दिया. मौत के बाद महिला ने पार्टनर के शरीर के कई टुकड़े कर दिए. उसके सिर को बाल्टी में डालकर छोड़ दिया. और शरीर के दूसरे हिस्सों को अलग-अलग जगह छिपा दिया. इससे पहले कपल ने ड्रग्स लिया था और नशे में ही दोनों ने गले में चेन भी बांध लिया.
 
मामला अमेरिका के विस्कॉन्सिन राज्य का है. यहां ग्रीन बे शहर की पुलिस ने एक 24 साल की महिला को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिला का नाम टेलर एस. है. महिला पर जानबूझकर हत्या करने, शव को बुरी तरह नष्ट करने और थर्ड डिग्री यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है.
 
पुलिस को पीड़ित का शव ग्रीन बे के एक घर से मिला. खुफिया पुलिस ने कहा कि टेलर को आखिरी बार पीड़ित के साथ ही देखा गया था. वहीं पुलिस ने कहा कि जब उन्होंने महिला को पहली बार देखा तब उसके कपड़ों और हाथ पर खून लगा था. मिली शिकायत के मुताबिक जब पुलिस ने टेलर की गाड़ी में छानबीन की तो उन्हें पीड़ित का पैर और शरीर के दूसरे कई हिस्से भी मिले.

Advertisement

मिली शिकायत के मुताबिक वारदात वाली जगह पर ड्रग्स के इस्तेमाल और खून साफ करने के सबूत मिले हैं. जब पुलिस ने टेलर से पूछा- क्या हुआ है? तो महिला ने जवाब दिया- ये अच्छा सवाल है.

टेलर ने पुलिस से कहा कि वो नशे में थी. पुलिस का मानना है कि महिला ने पीड़ित के साथ मेथामफेटामाइन नाम का ड्रग्स लिया था. इसके बाद पीड़ित ने अपने गर्दन से चेन बांध लिया. और दोनों ने शारीरिक संबंध बनाए. बाद में महिला ने नशे की वजह से ही पार्टनर की हत्या कर दी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement