Instagram पर ज्यादा टाइम बिताने लगी थी पत्नी, पति ने शॉल से घोंटा गला, फिर बेटी को किया कॉल

Murder over Instagram reels: चित्रा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करने की आदत थी. वह इस प्लेटफॉर्म पर बहुत ज्यादा समय बिता रही थी. इसको लेकर पति से लड़ाई होती रहती थी. इसी बीच गुस्साए पति ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी.

Advertisement
Instagram Reels बनाने के कारण महिला की हत्या. Instagram Reels बनाने के कारण महिला की हत्या.

प्रमोद माधव

  • तिरुपुर ,
  • 08 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 9:36 AM IST

इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर रील पोस्ट करने के शौक की कीमत एक महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. हत्यारा कोई और नहीं, बल्कि महिला का पति ही निकला. यह हैरान कर देने वाली घटना तमिलनाडु के तिरुपुर जिले की है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. 

दरअसल, जिले के डिंडुगल का रहने वाला 38 साल का अमृतलिंगम तेन्नमपलयम सब्जी मंडी में दिहाड़ी मजदूरी है. जबकि उसकी पत्नी चित्रा एक कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री में काम करती थी. दोनों शहर के सेलम नगर में किराए पर रह रहे थे.  

Advertisement

बताया गया कि चित्रा को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर रील्स शेयर करने की आदत थी. इसको लेकर अमृतलिंगम ने चित्रा के साथ कई बार झगड़ा किया था, क्योंकि वह इस पर बहुत ज्यादा समय बिता रही थी.   

यही नहीं, जब अच्छी खासी तादाद में फॉलोअर्स बढ़ गए तो  चित्रा ने एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाने का फैसला लिया और इसके लिए वह दो महीने पहले ही चेन्नई चली गई थी.  

आरोपी अमृतलिंगम सब्जी मंडी में दिहाड़ी मजदूरी कर रहा था.

महिला पिछले हफ्ते ही अपनी बेटी की शादी के लिए लौटी थी और कार्यक्रम के बाद चेन्नई जाने के लिए तैयार हो रही थी, लेकिन पति अमृतलिंगम उसे छोड़ना नहीं चाहता था. 

इस दौरान चित्रा की रील्स अपलोड करने की आदत और फिल्मों में अभिनय करने की इच्छा को लेकर दोनों के बीच बहस छिड़ गई थी, जो कि लड़ाई में तब्दील हो गई. जहां अमृतलिंगम ने अपने शॉल का इस्तेमाल कर चित्रा का गला घोंट दिया. जैसे ही वह बेहोश हो गई तो घबराया पति घर से भाग निकला और फिर उसने अपनी बेटी को कॉल पर इस मामले की सूचना दी. 

Advertisement

जब शादीशुदा बेटी अपनी ससुराल से मायके पहुंची तो उसने देखा कि घर में मां मृत अवस्था में पड़ी हुई है. फिर उसने पुलिस को इस पूरे मामले की जानकारी दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और इस मामले में केस दर्ज किया. 

इसके बाद सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने पेरुमनल्लूर से आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया. अब इस मामले में आगे की जांच चल रही है. 


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement