उत्तर प्रदेश के संत कबीर नगर जिले में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) प्रवेश परीक्षा के दौरान दूसरे की जगह परीक्षा देते युवक को हिरासत में ले लिया गया है. युवक बिहार का रहने वाला है. पुलिस अब मास्टरमाइंड की तलाश में जुट गई है.
मामला संत कबीर नगर जिले का है जहां पर शनिवार को टीजीटी की परीक्षा कराई जा रही थी. जिले के हीरा लाल इंटर कॉलेज में अभ्यार्थी फूलचंद की जगह बिहार के रहने वाले गौरव कुमार नाम का युवक परीक्षा दे रहा था. जब केंद्र व्यवस्थापक द्वारा अभ्यर्थियों का परिचय पत्र चेक किया गया तो परीक्षा दे रहा गौरव कुमार का फोटो मिलान नहीं हुआ, जिसके बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य रामकुमार सिंह को शक हुआ तो उन्होंने इस मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी सूचना पर पहुंची.
पुलिस ने गहनता से जांच की तो परीक्षा में बैठा हुआ युवक फर्जी निकला. बिहार का युवक गौरव कुमार सिंह 50 हजार की लालच में संत कबीर नगर जिले के रहने वाले फूलचंद कुमार नाम के युवक के जगह पर परीक्षा देता हुआ पकड़ा गया.
इसे भी क्लिक करें --- पुलिस ने ही जेल में गैंगस्टर लॉरेंस को भिजवाया मोबाइल, फिर एक कॉल... और काला जठेड़ी जाल में
कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को हिरासत में लिया. पकड़े गए युवक ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह पैसे के लालच में टीईटी की परीक्षा में बैठा था.
पटना का रहने वाला है आरोपी युवक
पूरे मामले पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी युवक गौरव सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है मास्टरमाइंड का खुलासा करने का भी कोतवाली पुलिस दावा कर रही है.
टीजीटी प्रवेश परीक्षा संत कबीर नगर जिले के हीरा लाल इंटर कॉलेज में चल रही थी. द्वितीय पाली के दौरान कक्षा निरीक्षक को एक छात्र पर शक हुआ तो उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक को इसकी सूचना दी. सूचना पर केंद्र व्यवस्थापक रामकमार सिंह और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तहसीलदार खलीलाबाद शशांक शेखर मौके पर पहुंचे.
गहनता से जांच के दौरान फोटो मिसमैच होने के कारण दूसरे की जगह परीक्षा दे रहे युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. पकड़ा गया युवक गौरव कुमार पुत्र सूर्य देव प्रसाद ग्राम देवरा थाना भदौरा जिला पटना बिहार का रहने वाला है.
आलमगीर