बुर्का पहन घूम रहा था पुजारी, पकड़ा गया तो बोला- मुझे चिकन पॉक्स है

Kerala: कोझीकोड के कोइलैंडी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर मंदिर का पुजारी संदिग्ध रूप से घूम रहा था. वहां मौजूद कुछ ऑटो ड्राइवरों को उसकी गतिविधि पर शक हुआ. पता चला कि बुर्के के अंदर पुजारी है. उन्होंने तुरंत उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर. प्रतीकात्मक तस्वीर.

aajtak.in

  • कोझीकोड,
  • 09 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 2:12 PM IST

केरल के कोझीकोड में बुर्का पहनकर संदिग्ध रूप से घूम रहे मंदिर के पुजारी को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. मामला कोयिलैंडी इलाके का है. पुलिस ने बताया कि 28 साल का पुजारी जिष्णु नंबूथिरी कोइलैंडी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर घूम रहा था. वहां खड़े कुछ ऑटो ड्राइवर्स को उस पर शक हुआ. उन्होंने तुरंत उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया.

Advertisement

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हालांकि उसके खिलाफ कोई क्राइम करने की शिकायत नहीं थी. इसलिए पुलिस ने उसे बाद में पूछताछ करके छोड़ दिया. पुजारी ने बताया कि उसे चिकन पॉक्स (Chicken Pox) हुआ है. इसलिए वह बुर्का पहनकर घूम रहा था. उसने कहा कि चिकन पॉक्स के कारण उसे दूसरे कपड़े पहनने में काफी दिक्कत आ रही थी और बुर्का पहनने में काफी ढीला होता है, इसलिए उसने पहना था.  

वहीं, पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पुजारी के शरीर पर चिकन पॉक्स का कोई निशान नहीं मिला. फिलहाल उसका नाम, पता और बाकी डिटेल लेकर छोड़ दिया गया है. बाकी जांच जारी है. पुलिस ने बताया कि जिष्णु नंबूथिरी मेप्पायुर के मंदिर में पुजारी का काम करता है.

पुलिस ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि जिष्णु नंबूथिरी नामक एक पुजारी संदिग्ध रूप से कोइलैंडी जंक्शन पर घूम रहा था. कुछ ऑटो ड्राइवरों को उसकी गतिविधि पर शक हुआ. उन्होंने उससे पकड़ा तो पता चला कि बुर्के के अंदर पुजारी है. उन्होंने तुरंत हमें सूचना दी. हमारी टीम मौके पर पहुंची और उसे गिरफ्तार कर लिया. लेकिन उसके खिलाफ कोई क्राइम करने की शिकायत नहीं थी. इसलिए हमने उसे बाद में छोड़ दिया. लेकिन हमारी एक टीम उस पर नजर बनाए हुए है.

Advertisement

 

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement