UP: गर्लफ्रेंड से बात करना पड़ा महंगा, दोस्त ने दोस्त को मार दी गोली

औरैया में 18 साल के लड़के को गोली मारने का मामला सामने आया है. इस घटना में शामिल पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी सार्थक तिवारी ने पुलिस को बताया कि शेखर शुक्ला उसकी गर्लफ्रेंड से बात करता था. यह बात उसे पसंद नहीं थी. जिसके चलते उसने शेखर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया था.

Advertisement
गोली मारने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार गोली मारने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

aajtak.in

  • औरैया,
  • 04 अप्रैल 2023,
  • अपडेटेड 9:33 PM IST

उत्तर प्रदेश के औरैया से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां प्यार में पागल एक शख्स ने तीन साथियों के साथ मिलकर हत्या के इरादे से अपने ही दोस्त को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 6 टीमों का गठन किया. 

Advertisement

घटना औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में हुई. 18 साल का लड़का अपने भाई के साथ जा रहा था. तभी गांव के ही कुछ लड़कों ने उसे पीछे से गोली मार दी. खुलेआम लड़के पर चली गोली से पूरे गांव में दहशत का माहौल है. घटना की सूचना पर खुद एडिशनल एसपी दिगम्बर कुशवाहा मौके पर पहुंचे और आरोपियों की तलाश के लिए टीम का गठन किया. 

गर्लफ्रेंड से बात करने पर मारी गोली

घटना के 24 घंटे के अंदर ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने मुख्य आरोपी सार्थक तिवारी, गोपाल अवस्थी और रजनीश के पास से एक बाइक व 315 बोर और 12 बोर का तमंचा बरामद किया गया है. आरोपी सार्थक तिवारी ने पुलिस को बताया कि वह शेखर शुक्ला को पहले से जानता था.

Advertisement

पुलिस ने तीन आरोपियों को किया अरेस्ट

शेखर उसकी गर्लफ्रेंड से बात करता था, जो उसे पसंद नहीं था. इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शेखर को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया. मौका देखकर उसे गोली मारी और वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए. पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपियों की उम्र 20 से 22 साल बताई जा रही है. 

(रिपोर्ट- सूर्य शर्मा)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement