Rajasthan: दो छात्रों के बीच क्लास में बैठने को लेकर हो गया विवाद, परिजन कट्टा लेकर पहुंच गए स्कूल

राजस्थान के धौलपुर (Rajasthan dholpur) में एक सरकारी स्कूल (Government School) में दो छात्रों के बीच विवाद हो गया. यह विवाद स्कूल में फर्श पर बैठने को लेकर था. एक छात्र ने अपने परिजन को सूचना दे दी. इसके बाद उसके परिजन व अन्य कट्टा लेकर स्कूल पहुंच गए और मारपीट कर जमकर उपद्रव किया. स्कूल (School) से पुलिस (Police) ने कट्टा व कारतूस बरामद किए हैं. पुलिस पूछताछ कर रही है. 

Advertisement
फर्श पर बैठने को लेकर हो गया विवाद, छात्र के परिजन कट्टा लेकर पहुंच गए स्कूल. (Symbolic image) फर्श पर बैठने को लेकर हो गया विवाद, छात्र के परिजन कट्टा लेकर पहुंच गए स्कूल. (Symbolic image)

उमेश मिश्रा

  • धौलपुर,
  • 15 फरवरी 2022,
  • अपडेटेड 10:48 PM IST
  • पुलिस ने स्कूल पहुंचकर कट्टा किया बरामद
  • छात्र को दस्तयाब कर अन्य को हिरासत में लिया

राजस्थान के धौलपुर (Rajasthan Dholpur) जिले के सैपऊ उप खंड के बदरिका गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (Government Higher Secondary School) में छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया. यह विवाद कक्षा में फर्श पर बैठने को लेकर हुआ. एक छात्र ने अपने परिजन को फोन करके बुला लिया. इसके बाद परिजन ने स्कूल में पहुंचकर दूसरे छात्र और उसके दो सहयोगियों के साथ मारपीट कर दी. पिटाई के दौरान छात्र ने अवैध 315 बोर का देशी कट्टा निकाल लिया. ग्रामीणों का आरोप है कि विद्यालय में अवैध हथियार लेकर पहुंचे एक व्यक्ति ने फायरिंग भी की है.

Advertisement

हालांकि, फायरिंग (Firing) की घटना से पुलिस इनकार कर रही है, लेकिन स्कूल में अवैध हथियार लेकर पहुंचना अपने आप में चिंता का विषय है. घटनाक्रम से विद्यार्थियों में अफरा-तफरी मच गई. स्कूल के प्रभारी शिक्षक नरेंद्र शर्मा सहित स्टाफ के लोगों की ओर से बीच बचाव किया गया. विद्यालय में एक व्यक्ति को लोडेड 315 बोर के देसी कट्टा, 3 जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया गया. इसके बाद सूचना पर स्कूल पहुंची पुलिस कट्टा व कारतूस जब्त कर लिया. मामले को लेकर पुलिस ने नाबालिग छात्र को दस्तयाब कर अन्य लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है.

पुलिस ने कहा: कट्टा जब्त कर शुरू कर दी है कार्रवाई

वहीं स्कूल के प्रभारी शिक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि विद्यालय में प्रार्थना के बाद जैसे ही विद्यार्थी कक्षा में पहुंचे, तभी दो छात्रों में कक्षा में बैठने को लेकर विवाद हो गया. इस बीच एक छात्र घायल हुआ है. सखबारा चौकी प्रभारी नवल सिंह ने बताया कि बदरिका स्कूल में झगड़े की सूचना पर टीम पहुंची. स्कूल में काफी भीड़ थी. लोगों को समझाकर मामला शांत कराया. दो छात्रों में झगड़ा हो गया था. एक कट्टा और कारतूस जब्त कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement