गुरुग्राम के चार्टर्ड अकाउंटेंट ने बैंककर्मी पत्नी को कैंची से रेता... दो माह की प्रेग्नेंट थी महक, 4 महीने पहले हुई थी शादी

हरियाणा के झज्जर से एक ऐसी रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी को 'वेलेंटाइन डे' मनाने के बहाने मौत के घाट उतार दिया. रूह कंपा देने वाली इस घटना में आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए 'लूट' की झूठी कहानी गढ़ी, लेकिन उसकी चालाकी ज्यादा देर नहीं चल सकी.

Advertisement
गर्भवती पत्नी का मर्डर कर रची लूट की कहानी.(Photo:ITG) गर्भवती पत्नी का मर्डर कर रची लूट की कहानी.(Photo:ITG)

प्रथम शर्मा

  • झज्जर,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

प्यार के जश्न 'वेलेंटाइन डे' के ठीक अगले दिन पति अपनी कार में सुनहरे सपने दिखाता हुआ पत्नी को मायके हांसी से गुरुग्राम की ओर लेकर रवाना हुुुआ था. लेकिन झज्जर जिले के बादली कस्बे के पास ही बीच सड़क उसने उसी पत्नी को खौफनाक मौत दे डाली.

आरोपी ने खुद को पाकसाफ साबित करने के लिए लूट का ड्रामा भी रचा, लेकिन वह ज्यादा देर तक नहीं चला और जब पुलिस ने उसके साथ सख्ती से पूछताछ की तो वह टूट गया और उसके अपनी बैंक कर्मी पत्नी महक की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया.

Advertisement

इस हत्या के पीछे राज क्या है? इस बात का तो पूरी तरह से खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन यहां बादली थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने इतना हीं कहा कि फिलहाल आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है और पुलिस रिमांड पर ही इस पूरे घटनाक्रम से पर्दा उठ पाएगा.

मामला रविवार की शाम का है. बताया जाता है कि पुलिस को डायल नंबर 112 पर सूचना मिली कि गांव पाहसौर के पास एक नवविवाहित दंपती के साथ लूट की वारदात हुई है और इसमें महक नामक विवाहिता की मौत भी हो गई है. शव उसका साथ लगते रजवाहे में पड़ा है.

सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पहले तो पुलिस ने मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया साक्ष्य जुटाए और बाद में इस पूरे घटनाक्रम के बारे में वहीं पर मौजूद महक के पति अंशुल  से जानकारी हासिल की. अंशुल गुरुग्राम में CA है

Advertisement

पुलिस के सामने महक के पति अंशुल ने अपने साथ हुई लूट का ड्रामा रचा. पुलिस को बताया कि कुछ लोग आए और उन्होंने उनकी गाड़ी रुकवा कर उनके साथ मारपीट की और उसकी पत्नी की हत्या कर डाली और गाड़ी लूट कर ले गए.

थाना प्रभारी के अनुसार, बातचीत के दौरान अंशुल अपनी बात रखते हुए पूरी तरह से पुलिस को गुमराह करने लगा, लेकिन थोड़ी ही देर में उसकी बातों पर शक की सुई घूमनी शुरू हो गई. तुरंत वह सख्ती से पूछताछ करने के बाद टूट गया और उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि उसने पहले अपनी पत्नी को गला घोंटा और बाद में कैंची से उसके गले पर वार किए.जिससे उसकी मौत हो गई.

महक की हत्या की योजना उसने पहले ही बना रखी थी और कैंची भी वह अपने साथ लेकर चला था.थाना प्रभारी के अनुसार चार माह पहले ही दोनों की शादी हुई थी.पता यह भी चला है कि महक दो माह की गर्भवती थी.

थाना प्रभारी के अनुसार, पूछताछ में एक बात सामने आई है कि अशुंल को अपनी पत्नी महक के चरित्र पर संदेह था, क्योंकि बैंक में होने की वजह से वह फोन पर अपने साथी कर्मचारियों से बातचीत करती थी. इसी के चलते अंशुल ने महक की हत्या कर डाली.

Advertisement

यह भी सामने आया कि अंशुल ने पहले अपनी पत्नी के साथ वैलेंटाईन-डे मनाया और बाद में उसकी हत्या की योजना बनाई. थाना प्रभारी का कहना है कि फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत से रिमांड मिलने के बाद ही इस पूरे मामले की सच्चाई सामने ला पाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement