दुकानदार ने मांगे उधार के पैसे तो कर दिया बम से हमला, घटना CCTV में कैद

मामूली कहासुनी के बाद वहां से युवक उस समय तो चला गया, लेकिन कुछ देर बाद कई लड़कों को अपने साथ लेकर दोबारा दुकानदार के पास पहुंचा. 

Advertisement
CCTV में कैद हुई घटना CCTV में कैद हुई घटना

आनंद राज

  • प्रयागराज,
  • 16 जुलाई 2022,
  • अपडेटेड 5:55 AM IST
  • उधार के पैसे मांगने पर बमबाजी
  • घटना CCTV में कैद

यूपी के प्रयागराज जॉर्ज टाउन इलाके में एक जनरल मर्चेंट की दुकान चलाने वाले दुकानदार को अपने उधार के पैसे मांगने पर बमबाजी और मारपीट का मंजर झेलना पड़ा. जनरल मर्चेंट की दुकान पर एक युवक कुछ सामान खरीदने आया. दुकान पर बैठे दुकानदार ने कुछ सामान के बदले पैसे मांग लिए जो युवक को नागवार गुजरा. मामूली कहासुनी के बाद वहां से युवक उस समय तो चला गया, लेकिन कुछ देर बाद कई लड़कों को अपने साथ लेकर दोबारा दुकानदार के पास पहुंचा.

सभी मारपीट कर बमबाजी कर मौके से फरार हो गए. वहीं, दुकान पर फेंके गए एक देसी बम के हमले से दुकान पर बैठे दुकानदार के शरीर पर बम के छर्रे लग गए. जिसके बाद दुकानदार घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया. इस घटना की शिकायत दुकानदार ने पुलिस से की है. 

Advertisement

उधार के पैसे मांगने पर बमबाजी
प्रयागराज के जॉर्ज टाउन इलाके के मेडिकल चौराहे के पास पंकज सोनकर की जनरल मर्चेंट दुकान है. इस दुकान पर पानी कोल्ड ड्रिंक खाने-पीने के कुछ सामान बेचे जाते हैं. इसी दुकान पर शुक्रवार की दोपहर एक युवक सामान खरीदने आया खरीदकर बिना पैसे दिए जाने लगे. दुकान पर बैठे पंकज सोनकर के भांजे ने युवक से सामान के बदले पैसे मांगे तो युवक मारपीट पर उतारू हो गया.

घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी

 

उस समय तो युवक चला गया लेकिन कुछ देर बाद अपने कई साथियों के साथ दुकान पर पहुंचकर दुकानदार से मारपीट किया. उसके साथियों में से एक ने दुकान पर देसी बम फेंक दिया. बम फेंकने से दुकान पर बैठे अतिन सोनकर घायल हो गया. आनन-फानन में इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी है. दुकानदार पंकज सोनकर ने बताया कि आए दिन कई युवक उधार सामान लेकर जाते थे, जिसका पैसा नहीं देते, जब पैसे मांगते हैं तो सब मारपीट पर उतारू हो जाते हैं, आज भी यही हुआ. सामान के बदले जब पैसे मांगा तो दुकान पर बम से हमला कर दिया गया. 

Advertisement

घटना CCTV में कैद
इस घटना के बाद पुलिस ने अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. तो वहीं इस मारपीट बमबाजी का मंजर दुकान के बगल में बनी मॉडल शॉप के सीसीटीवी में कैद हो गया है. अब पुलिस सीसीटीवी के आधार पर आरोपी युवकों की तलाश कर रही है. दुकानदार ने आरोपी युवकों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है. उसने पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है. 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement