मुरादाबाद में एक ही जगह एक ही पिकअप दो बार हुई हादसे का शिकार, 21 लोग और 3 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल

मुरादाबाद में बुधवार तड़के करीब 3 बजे नेशनल हाईवे रामगंगा पुल पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. रोडवेज बस ने एक डीसीएम को जोरदार टक्कर मारी और वह डीसीएम यात्रियों से भरी पिक अप गाड़ी से जा भिड़ी. इस हादसे में पिक-अप में सवार 21 लोग और 3 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए. सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
पिकअप को पहले डीसीएम ने फिर रोडवेज की बस ने मारी जोरदार टक्कर. पिकअप को पहले डीसीएम ने फिर रोडवेज की बस ने मारी जोरदार टक्कर.

जगत गौतम

  • मुरादाबाद ,
  • 25 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 6:17 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुधवार तड़के करीब 3 बजे कटघर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे रामगंगा पुल पर एक दर्दनाक हादसा हुआ. रोडवेज बस ने एक डीसीएम को जोरदार टक्कर मारी और वह डीसीएम यात्रियों से भरी पिक अप गाड़ी से जा भिड़ी. इस हादसे में पिक-अप में सवार यात्रियों सहित 21 लोग और 3 पुलिसकर्मी बुरी तरह घायल हो गए. 

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के लिए पहुंची. एंबुलेंस से मामूली रूप से घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा था. तभी पीछे से दिल्ली जा रही रोडवेज बस ने पहले डीसीएम को जोरदार टक्कर मारी. 

Advertisement

एक ही जगह पर एक के बाद एक हुए दो हादसे  

इसकी वजह से डीसीएम पिकअप से जा भिड़ी और साथ ही रोडवेज की बस भी पिकअप से भिड़ गई. इसकी वजह से यात्रियों को रेस्क्यू कर रही पुलिस टीम भी इस हादसे की चपेट में आ गई. पुलिस के अनुसार, हादसे में 21 लोगों के साथ ही 1 होम गार्ड,1 हेड कांस्टेबल,1 कांस्टेबल घायल हुए हैं.  

सड़क हादसे में घायलों को गंभीर चोटें आई हैं.

पिक-अप का टायर पंचर होने के बाद हुए हादसे   

सभी को मौके से रेस्क्यू करते हुए उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. पूरा मामला बुधवार को तड़के सुबह करीब 3 बजे का है. मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप का टायर पंचर हो गया था. इस दौरान ड्राइवर हाईवे पर पिकअप का टायर बदल रहा था. तभी एक डीसीएम ने पीछे से पिकअप में हल्की टक्कर मार दी थी. 

Advertisement

पुलिस की टीम भी हादसे की चपेट में आ गई  

एक्सीडेंट की सूचना पर अभी पीआरवी से पुलिस की टीम मौके पर पहुंची ही थी और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था कर ही रही थी. तभी दिल्ली की तरफ से आ रही शाहजहांपुर की रोडवेज बस ने दोनों वाहनों को जोरदार टक्कर मारते हुए हादसे को और बड़ा कर दिया. 

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया गया है भर्ती.

घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में कराया भर्ती- एसपी ट्रैफिक   

मामले में एसपी ट्रैफिक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो 2 घायलों को साईं हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. तीन घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement