UP: प्रेमी को फोन कर खेत में मिलने बुलाया, भाई और उसके दोस्त के साथ मिलकर गला काटा, प्रेमिका समेत तीन अरेस्ट

मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव निवासी युवक सोनू (25) की बीते बुधवार को गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने बताया कि सोनू की हत्या उसकी प्रेमिका और आईटीआई छात्रा मेहनाज ने अपने भाई सद्दाम और उसके दोस्त रिजवान के साथ मिलकर की थी. आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है.

Advertisement
युवक की हत्या के आरोप में प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार युवक की हत्या के आरोप में प्रेमिका और उसका भाई गिरफ्तार

जगत गौतम

  • मुरादाबाद,
  • 13 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 7:57 PM IST

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सहसपुर निवासी सोनू की हत्या मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. पुलिस ने बताया कि सोनू की हत्या उसकी प्रेमिका और आईटीआई छात्रा मेहनाज ने अपने भाई सद्दाम और उसके दोस्त रिजवान के साथ मिलकर की थी. क्योंकि सोनू ने छात्रा के फोटो खींच लिए थे और वो उसे धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था. हत्यारों की निशानदेही पर पुलिस ने मृतक सोनू का सिर भी बरामद कर लिया. 

Advertisement

आरोपी सद्दाम ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन ने 9 सितंबर की शाम सात बजे सोनू को कॉल कर रामपुर जनपद में बैरूआ पुल के पास बुलाया. वो और उसका दोस्त रिजवान छुप गए थे. सोनू के पहुंचते ही मेहनाज पुल के पास से कच्चे रास्ते से होते हुए उसे गन्ने के खेत में ले गई. पीछे से सद्दाम और रिजवान भी पहुंच गए. तीनों ने मिलकर सोनू को पकड़ लिया और हाथ पैर बांधकर उसकी हत्या कर दी. प्रेमिका सोनू की गर्दन कटवाने के बाद खुद प्लास्टिक के थैले में डालकर ले गई और डंपिंग ग्राउंड में फेंक दिया. 

युवक की हत्या के आरोप में प्रेमिका और उसका भाई अरेस्ट

ननिहाल आए मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र के सहसपुर गांव निवासी युवक सोनू (25) की बीते बुधवार को गर्दन काटकर हत्या कर दी गई थी. बिना सिर के शव को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई थी. इस मामले पर एसपी क्राइम सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि बिलारी के सहसपुर निवासी सोनू 9 सितंबर की शाम एक फोन आने पर सोनू अपने घर से चला गया था.

Advertisement

वापस न आने पर परिजन उसकी तलाश में जुट गए थे. पिता साबिर ने 11 सितंबर की सुबह बिलारी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि रामपुर के सैफनी क्षेत्र के जंगल में एक युवक की सिर कटी लाश मिली है.

मृतक के पास थे प्रेमिका के अश्लील फोटो

पुलिस और सोनू के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. उन्होंने मृतक की पहचान सोनू के रूप में की. सोनू के पिता साबिर ने रामपुर के सैफनी के मोहल्ला मझरा निवासी मेहनाज और उसके भाई सद्दाम पर हत्या का शक जताया था. साबिर ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे से मेहनाज के प्रेम संबंध थे. पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement