NCP वर्कर सचिन कुर्मी के मर्डर केस में परिजनों का दावा, मुख्य आरोपी को मिल रहा राजनीतिक संरक्षण

पुलिस की कार्रवाई से नाखुश मृतक सचिन कुर्मी के भाई महेश कुर्मी ने सोमवार को आगामी महाराष्ट्र दिवस के मौके पर भूख हड़ताल की घोषणा की है. पिछले साल अक्टूबर में एनसीपी पदाधिकारी की हत्या कर दी गई थी. वे लगातार इसके लिए जिम्मेदार साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग करते आ रहे हैं.

Advertisement
हत्या के इस मामले में लगातार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं हत्या के इस मामले में लगातार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 28 अप्रैल 2025,
  • अपडेटेड 7:21 PM IST

मुंबई में मारे गए एनसीपी पदाधिकारी सचिन कुर्मी के रिश्तेदारों ने दावा किया है कि पुलिस ने जानबूझकर छह महीने बाद भी मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार नहीं किया है, ऐसा लगता है कि आरोपियों को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है. 

पुलिस की कार्रवाई से नाखुश मृतक सचिन कुर्मी के भाई महेश कुर्मी ने सोमवार को 1 मई- महाराष्ट्र दिवस पर भूख हड़ताल की घोषणा की है. पिछले साल अक्टूबर में एनसीपी पदाधिकारी की हत्या कर दी गई थी. वे लगातार इसके लिए जिम्मेदार साजिशकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग करते आ रहे हैं.

Advertisement

आपको बता दें कि उस वक्त अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के बायकुला डिवीजन के पदाधिकारी सचिन कुर्मी की तीन अज्ञात हमलावरों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी. पुलिस ने अब तक इस वारदात के लिए छह लोगों को गिरफ्तार किया है. 

क्राइम ब्रांच ने बाद में गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (मकोका) अधिनियम की कठोर धाराएं लगाईं हैं. मृतक के भाई महेश कुर्मी ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या उनके सामाजिक कार्य से नाखुश स्थानीय गुंडों ने की है.

उन्होंने दावा किया कि मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया क्योंकि उन्हें राजनीतिक समर्थन प्राप्त था.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »