अमीर लड़कियों से दोस्ती, ब्लैकमेलिंग और लाखों की वसूली... ऐसे बेनकाब हुआ हैदराबाद का 'इंस्टा-हंटर'

हैदराबाद में सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है. पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार किया है, जबकि SHE Teams जांच में जुटी हैं. आरोपी इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर संपन्न परिवारों की लड़कियों को फंसाता था और जुबली हिल्स जैसे इलाकों में मिलकर फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलता था. पुलिस को घरेलू कर्मचारियों की भूमिका पर भी शक है और मामले की जांच जारी है.

Advertisement
आरोपी को गिरफ्तार लार लिया गया है. Photo ITG आरोपी को गिरफ्तार लार लिया गया है. Photo ITG

aajtak.in

  • हैदराबाद,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:54 PM IST

हैदराबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग लड़कियों को निशाना बनाने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि साइबराबाद पुलिस की शी टीम (SHE Teams) जांच में जुटी हुई हैं.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए खासतौर पर संपन्न परिवारों की नाबालिग लड़कियों से दोस्ती करता था. निशाने पर वे छात्राएं थीं, जिनके माता-पिता अक्सर घर से बाहर रहते थे या विदेश में रहते थे.

Advertisement

जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह जुबली हिल्स जैसे पॉश इलाकों और पब्स में जाकर संपर्क बनाता था, वहां मिलता जुलता था. इसके बाद लड़कियों को फंसाकर उनकी फोटो और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उनसे लाखों रुपये वसूले जाते थे.

पुलिस को शक है कि पीड़िताओं की गतिविधियों की जानकारी घरेलू कर्मचारियों के जरिए भी जुटाई जा रही थी. अधिकारियों ने इस मामले को गंभीर बताते हुए कहा है कि यह सोशल मीडिया के जरिए बढ़ते अपराध का एक बड़ा उदाहरण है. फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »