दिल्ली: NC नेता हत्याकांड में नया मोड़, आरोपी के फेसबुक अकाउंट से सुसाइड नोट अपलोड

संदिग्ध आरोपी हरमीत सिंह के फेसबुक प्रोफाइल पर 5 पेज का नोट अपलोड किया गया है. जिसमें कथित तौर पर लिखा गया है कि एनसी नेता की हत्या उसने खुद की है.

Advertisement
हरमीत सिंह. हरमीत सिंह.

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 12 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST
  • फेसबुक पर अपलोड किया गया पांच पेज का सुसाइड नोट
  • पुलिस जांच रही सोशल मीडिया अकाउंट
  • हरमीत के बेटे से भी पुलिस ने की बातचीत

जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के एनसी नेता हत्याकांड में सनसनीखेज मोड़ आया है. हत्याकांड के संदिग्ध आरोपी हरमीत सिंह (Harmeet Singh) के फेसबुक प्रोफाइल से कबूलनामा और कथित सुसाइड लेटर अपलोड होने का दावा किया गया है. संदिग्ध आरोपी हरमीत सिंह के फेसबुक प्रोफाइल पर 5 पेज का नोट अपलोड किया गया है. जिसमें कथित तौर पर लिखा गया है कि एनसी नेता की हत्या उसने खुद की है. इसके अलावा हरमीत द्वारा सुसाइड करने की बात भी लिखी गई है. सुसाइड नोट में बकायदा हरमीत सिंह का नाम लिखकर अंगूठे के निशान भी लगाए गए हैं.

Advertisement

हरमीत के कथित सुसाइड नोट के मुताबिक त्रिलोचन उर्फ वजीर अपनी हत्या करवाना चाहता था, इसलिए उसने खुद गोली मारकर हत्या कर दी. हालांकि पुलिस इस कबूलनामे की प्रामाणिकता की जांच कर रही है. यह देखा जा रहा है कि जब पुलिस की अलग-अलग टीमें हरमीत और हरप्रीत की तलाश में जम्मू और अमृतसर तक दबिश दे रही है तो ऐसे में फेसबुक प्रोफाइल पर हाथ से लिखे गए सुसाइड नोट को अपलोड करने के पीछे क्या मकसद हो सकता है.

नोट को ध्यान में रखकर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच का कहना है कि अभी इस बात की भी जांच कर रहे है कि ये फेसबुक एकाउंट हरमीत का है या नहीं. कहीं ये एकाउंट  हत्या के बाद तो नहीं बनाया गया है. क्राइम ब्रांच सूत्रों ने कहा है कि उन्होंने जम्मू में हरप्रीत और हरमीत के बेटे से भी पूछताछ की है.

Advertisement

गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली के मोतीनगर इलाके में स्थित एक फ्लैट में बीते गुरुवार की सुबह एक डिकॉम्पोज लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी. जांच के दौरान पता चला है कि शव जम्मू कश्मीर के नेता का है. मृतक की पहचान J-K विधान परिषद के पूर्व सदस्य त्रिलोचन सिंह वजीर के तौर पर हुई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement