एयरपोर्ट पर तैनात CISF की लेडी अफसर को लड़की ने मारा थप्पड़, टैक्सी किराए को लेकर हुआ था विवाद

पुणे हवाईअड्डे पर एक लड़की द्वारा हंगामा करने और महिला सीआईएसएफ अधिकारी को पीटने की चौंकाने वाली घटना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है. आरोपी लड़की टैक्सी में सवार होकर एयरपोर्ट पहुंची और फिर टैक्सी का किराया देने से इंकार कर दिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

पंकज खेळकर

  • पुणे,
  • 13 मार्च 2023,
  • अपडेटेड 12:37 PM IST

महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लड़की ने पहले टैक्सी ड्राइवर को किराया देने से इंकार कर दिया और फिर बाद में सीआईएसएफ की महिला अधिकारी को थप्पड़ मार दिया. मामले में आरोपी लड़की की गिरफ्तारी हो गई. आरोपी की पहचान 25 साल की गुंजन अग्रवाल के रूप में हुई है, जो पुणे के हिंजेवाड़ी में एक आईटी कंपनी में काम करती हैं. विमान नगर पुलिस ने रविवार तड़के आरोपी लड़की को गिरफ्तार किया.

Advertisement

किराया देने से किया इंकार
सब इंस्पेक्टर बीबी वकाडे द्वारा साझा की गई प्राथमिकी की जानकारी के अनुसार, गुंजन अग्रवाल उबर टैक्सी से रविवार रात करीब 2.30 बजे पुणे एयरपोर्ट पहुंचीं. टैक्सी का भुगतान किए बिना, गुंजन एयरपोर्ट के अंदर जाने के लिए लाइन में खड़ी हो गईं. उबर ड्राइवर ने वहां तैनात सीआईएसएफ की महिला कर्मचारियों को गुंजन के बारे में बताया. उबर ड्राइवर के मुताबिक,यात्रा के बाद आरोपी गुंजन ने 2 हजार रुपए के नोट दिखाते हुए कहा कि उसके पास खुले पैसे नहीं हैं, इसलिए उसे (उबर ड्राइवर को) यात्रा का भुगतान उबर से लेना चाहिए.

CISF की लेडी अफसर को जड़ा थप्पड़

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बीबी वाकाडे ने आगे बताया कि इसके बाद, जब सीआईएसएफ की महिला अधिकारियों ने गुंजन से इस बारे में पूछताछ की तो वह भड़क गई और कहने लगी कि उसके पास चेंज नहीं है. गुंजन ने महिला सीआईएसएफ इंस्पेक्टर पर भी चिल्लाना शुरू कर दिया और कहने लगी कि उसे कोलकाता की फ्लाइट पकड़ने में देरी हो रही है. इस पर सीआईएसएफ की महिला अधिकारी ने 2000 रुपये के नोट के खुले (चेंज) कराने की व्यवस्था की और गुंजन से उबर चालक को भुगतान कर मामले को निपटाने का अनुरोध किया.

Advertisement

इसके बाद गुंजन फिर भड़क गई और बीच-बचाव करने के लिए सीआईएसएफ की महिला अधिकारी पर चिल्लाने लगी. जब सीआईएसएफ की महिला अधिकारी ने एक बार फिर उसे समझाने की कोशिश की, तो उसने अचानक से महिला सीआईएसएफ अधिकारी को थप्पड़ जड़ दिया. इसके बावजूद महिला अधिकारी ने अपना आपा नहीं खोया और सीआईएसएफ के अतिरिक्त कर्मचारियों को बुलाकर मामले को विमाननगर पुलिस को सौंप दिया.

कोर्ट ने दी जमानत

ससून अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराने के बाद गुंजन को संडे हॉलिडे कोर्ट में पेश किया गया. सब इंस्पेक्टर बीबी वाकाडे ने अदालती कार्यवाही के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी गुंजन अग्रवाल की हरकतों के बारे में कोर्ट को बताया गया.जब गुंजन से कानूनी कागजातों पर हस्ताक्षर करने को कहा गया तो उसने वो भी फाड़ डाले. गुंजन कोर्ट रूम के बाहर चिल्लाती रही. कोलकाता से आए उसके माता-पिता और गुंजन की आईटी कंपनी के कुछ सहयोगी भी अदालत में मौजूद थे. ड्यूटी पर सरकारी अधिकारी के साथ मारपीट करने के अलावा, आईपीसी की विभिन्न धाराओं का आरोप लगने के बावजूद,  बाद में कोर्ट ने आरोपी को जमानत दे दी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement