Video: तलवार लेकर बैंक में घुसे 6 बदमाश, 2 लाख रुपये लूटकर भागने लगे, तभी...

नांदेड़ के उमरी गांव में 6 बदमाशों ने कृषि सहकारिता बैंक में तलवार दिखाकर 2 लाख रुपये की लूट की. जब वे बाइक पर सवार होकर भाग रहे थे तो गांव वालों ने एक आरोपी को पकड़ लिया. उसे जमकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल मामले की जांच जारी है. डकैती की ये घटना बैंक में लगे सीटीटीवी कैमरे में भी कैद हुई है.

Advertisement
CCTV में कैद हुई लूट की पूरी वारदात. CCTV में कैद हुई लूट की पूरी वारदात.

aajtak.in

  • नांदेड़,
  • 02 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:35 AM IST

महाराष्ट्र के नांदेड़ में दिनदहाड़े 6 बदमाशों ने कृषि सहकारिता बैंक में 2 लाख की लूट की और फरार हो गए. लेकिन गांव वालों की होशियारी से एक बदमाश को पकड़ लिया गया. जिसे गांव वालों ने पुलिस के हवाले कर दिया है. लूटपाट की ये पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिसे खंगाल कर पुलिस बाकी बदमाशों का पता लगा रही है.

Advertisement

मामला उमरी तहसील के सिंधी गांव का है. बताया जा रहा है कि शनिवार की दोपहर को 6 लोग तलवार लेकर अचानक से बैंक के अंदर घुसे. इससे पहले कि बैंक कर्मचारी कुछ समझ पाते, उन्होंने तलवार दिखाकर 2 लाख रुपये लूट लिये. फिर वहां से दो बाइक पर बैठकर फरार हो गए.

बैंक में डकैती की घटना का पता लगते ही गांव वालों ने बदमाशों का पीछा किया. कुछ ही दूरी पर गांव वालों ने एक बदमाश को पकड़ लिया. लेकिन बाकी बदमाश जैसे तैसे वहां से भाग निकले. गांव वालों ने जमकर आरोपी की पिटाई की. फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया.

उमरी पुलिस थाने के PI मोहन भोसले ने बताया कि कांग्रेस के नेता मारोतराव कवडे इस कृषि सहकारिता बैंक के अध्यक्ष हैं. बैंक में शनिवार को 6 बदमाशों ने 2 लाख रुपये की लूट की और फरार हो गए. लेकिन गांव वालों ने पीछा करके एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. साथ ही बैंक में लगे सीटीटीवी को भी खंगाला जा रहा है. आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मामले की जांच जारी है.

Advertisement

इससे पहले पिंपरी चिंचवड में कुछ लुटेरे एक एटीएम को लूटने पहुंचे थे. लेकिन उनके मंसूबों पर तब पानी फिर गया, जब एटीएम मशीन (ATM Machine) में आग लग गई और उन्हें एक भी नोट हाथ नहीं लग पाया. इसके बाद वे वहां से फरार हो गए.

गैस कटर से काट रहे थे मशीन
स्थानीय पुलिस के अनुसार, कुडलवाडी में चिखाली रोड पर स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम में चोरों ने एटीएम को लूट का प्रयास किया. सबसे पहले अपराधियों ने सीसीटीवी कैमरा पर ब्लैक पेंट स्प्रे किया. उसके बाद उन लोगों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटने का प्रयास किया. इसी दौरान एटीएम मशीन ने आग पकड़ ली और उसमें रखा सारा कैश जलकर स्वाहा हो गया. मशीन में 3.98 लाख रुपये की नकदी थी.

(नांदेड़ से कुंवरचंद मंडले की रिपोर्ट)

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement