Noida: सोसायटी के एंट्री गेट से बाहर निकलने से रोका, Video में देखें दबंगों ने गार्ड को कैसे पीटा

यूपी के ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में एंट्री गेट से बाहर जाने पर रोकने पर दबंगों ने गार्ड के साथ मारपीट की. इस मामले की शिकायत गार्ड ने पुलिस से की है. पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी की गिरफ्तार कर लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Advertisement
एंट्री गेट से निकलने से मना किया तो गार्ड को पीटा. (Photo: Video Grab) एंट्री गेट से निकलने से मना किया तो गार्ड को पीटा. (Photo: Video Grab)

aajtak.in

  • नोएडा,
  • 27 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 7:38 PM IST

गार्ड के साथ बदसलूकी का मामला फिर सामने आया है. ग्रेटर नोएडा वेस्ट की श्री साईं उपवन सोसायटी में एंट्री गेट से कुछ लोग बाहर निकलने की कोशिश रहे थे. जब गेट पर मौजूद गार्ड ने उन्हें रोका, तो गार्ड के साथ दबंगों ने जमकर मारपीट की. यह घटना गेट के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement

दरअसल, इलेक्ट्रिशियन का काम करने वाले कुछ लोग बुधवार को सोसाइटी में किसी काम के लिए आए थे. काम करने के बाद वह एंट्री गेट से बाहर जाने लगे, तो गेट पर मौजूद नारायण नाम के गार्ड ने उन्हें रोका. इस पर दबंगों ने गार्ड को थप्पड़ मार दिया और धमकी देकर चले गए. 

आरोप है कि कुछ देर बाद दबंग 30 से 40 लोगों को लेकर सोसाइटी में वापस आए और लोगों को गालियां देने लगे. इसके साथ ही ड्यूटी पर मौजूद गार्डों के साथ जमकर मारपीट की. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

यहां देखें Video...

जबरन घुसने की कोशिश करते हैं कुछ लोग 

इस मामले में श्री साईं उपवन सोसायटी के अध्यक्ष मनीष का कहना है कि यहां लोग जबरन अंदर घुसने की कोशिश करते रहते हैं. लोगों की सुरक्षा को देखते हुए हमने यहां पर बैरियर लगवा दिए, ताकि बाहर का कोई भी शख्स बिना इजाजत एंट्री न कर पाए.

Advertisement

इसके बावजूद भी कुछ लोग आए और जबरन एंट्री गेट से बाहर जाने की कोशिश करने लगे. गार्ड द्वारा मना करने पर उन्होंने उनके साथ मारपीट की. पीड़ित गार्ड नारायण ने कहा कि जब वह ड्यूटी पर था तो कुछ दबंग जबरन एट्री गेट से बाहर जाने की जिद करने लगे. जब मना किया तो एक ने थप्पड़ मार दिया.

बाद में कुछ और लोगों को बुलाकर लाए, जिन्होंने मारपीट की. इस मामले की शिकायत पुलिस से की है. आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए. बिसरख थाना एसएचओ उमेश बहादुर का कहना है कि एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और बाकी की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं.

(रिपोर्टः अरुण त्यागी)

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement