UP: प्रेमी के लिए घर से भागी, शादी की जिद करने लगी GF तो गुस्से में ब्लेड से काट दी उसकी गर्दन

UP News: यूपी (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Barabanki) में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना हुई है. यहां पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की इसलिए हत्या कर दी क्योंकि वो उससे शादी करने की जिद कर रही थी. प्रेमिका दस दिन पहले ही आरोपी प्रेमी के साथ घर से कीमती सामना लेकर भागी थी.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में प्रेमिका की हत्या का आरोपी. पुलिस गिरफ्त में प्रेमिका की हत्या का आरोपी.

सैयद रेहान मुस्तफ़ा

  • बाराबंकी,
  • 08 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 7:03 AM IST

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बाराबंकी (Baranaki) में कुछ दिनों पहले एक लड़की की लाश मिली थी. उसकी गर्दन पर ब्लेड से वार किया गया था. उसके बाद चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया था. इस घटना के बाद से ही इलाके में हड़कंप मचा हुआ था. केस सामने आने के बाद तीसरे ही दिन बाराबंकी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने खुलासा किया है कि लड़की की हत्या करने वाला उसकी प्रेमी ही है. दोनों घर से भागकर यहां आकर रह रहे थे.

Advertisement

मामले की जानकारी देते हुए बाराबंकी अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया ''आरोपी का नाम मोहम्मद अतीक है, जो सीतापुर जनपद के महमूदाबाद क्षेत्र का रहने वाला है. वहीं, मरने वाली लड़की की भी महमूदाबाद की रहने वाली थी. बीती 25 अक्टूबर को लड़की अपने घर से कीमती सामना लेकर आरोपी लतीफ के साथ भाग आई थी.

अपर पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया कि यहां आकर दोनों कुर्सी थाना इलाके में रह रहे थे. चार नवंबर को अतीक और लकड़ी के बीच झगड़ा हुआ. लड़की आरोपी से बार-बार शादी करने के लिए कह रही थी. लड़की की जिद से परेशान होकर लतीक ने गुस्से में उसकी गर्दन पर ब्लेड से वार कर दिया.

वार होते ही उसकी गर्दन से खून निकलने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई. फिर लड़की की पहचान ना हो सके इसके लिए आरोपी ने पत्थर से उसका चेहरा कुचल दिया था और मौके से फरार हो गया था.

Advertisement

फॉरेंसिक टीम की ली गई थी मदद

अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने आगे बताया कि बेहरमी से किए गए इस कत्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली गई थी. मौके से कई साक्ष्य मिले थे. लड़की की पहचान होने के बाद घर की भागने की बात पता चली थी. 

आरोपी भेजा गया जेल

प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी मोहम्मद अतीक को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था. यहां से उसे जेल भेज दिया गया है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement