अपहरण, पिटाई और 400 करोड़ की लूट... ट्रक ड्राइवर की कहानी का चौंकाने वाला सच!

नासिक में 400 करोड़ रुपए की लूट और किडनैपिंग की कहानी में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने विस्तृत जांच के बाद साफ कर दिया है कि ट्रक ड्राइवर द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पूरी तरह झूठी है.

Advertisement
400 करोड़ की लूट की कहानी निकली फर्जी, पुलिस ने खोली ड्राइवर की पोल. (Photo: Representational) 400 करोड़ की लूट की कहानी निकली फर्जी, पुलिस ने खोली ड्राइवर की पोल. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नासिक,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:09 PM IST

महाराष्ट्र के नासिक में 400 करोड़ रुपए की लूट, अपहरण और मारपीट की सनसनीखेज कहानी पुलिस जांच में झूठी निकली. ट्रक ड्राइवर के दावे में रूट, कॉल रिकॉर्ड और टाइमिंग में कई खामियां मिलीं. इगतपुरी कोर्ट ने गिरफ्तार सातों आरोपियों को रिहा कर दिया है. अब शिकायतकर्ता पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है.

ये पूरा मामला तब सामने आया था, जब ट्रक ड्राइवर संदीप पाटिल ने पुलिस को बताया कि 22 अक्टूबर को सात लोगों ने उसे रास्ते में रोककर किडनैप कर लिया. उसके साथ मारपीट की गई. हमलावरों ने ट्रक में लोड 400 करोड़ रुपए लूट लिए. ड्राइवर के मुताबिक, ट्रक में 2000 रुपए के अब बंद हो चुके नोट रखे गए थे.

Advertisement

ड्राइवर ने यह भी कहा था कि कर्नाटक से महाराष्ट्र लाई जा रही ये हवाला की रकम थी. उसने सोशल मीडिया पर अपनी आपबीती का वीडियो भी अपलोड किया था, जिससे मामला चर्चा में आ गया. उसने अपनी शिकायत में कहा गया था कि कर्नाटक के बेलगाम जिले के चोरला घाट इलाके में उस पर हमला हुआ था.

इसके बाद हमलावर बाद में फरार हो गए. इस घटना की जानकारी के बाद कर्नाटक पुलिस को भी अलर्ट किया गया था. हालांकि, जांच के दौरान पुलिस को ड्राइवर की कहानी में कई खामियां मिलीं. ट्रक के रूट, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और टाइमिंग की पड़ताल में ड्राइवर के बयानों और तथ्यों में गंभीर अंतर सामने आया. 

इसके बाद पूरी कहानी संदिग्ध हो गई. पुलिस ने शुरू में ड्राइवर के बयान के आधार पर सात लोगों को गिरफ्तार किया था, लेकिन जांच की दिशा बदलते ही मामला पलट गया. कोर्ट ने सभी सात आरोपियों को रिहा कर दिया. अब नासिक पुलिस झूठी शिकायत दर्ज कराने के मामले में कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement