किसी को भी ये अनुमान नहीं होगा कि सिर्फ 50 दिन में सोने-चांदी की ये दुर्गति होने वाली है, खासकर चांदी की तो हवा निकल गई है. कहां 29 जनवरी 2026 को चांदी की कीमत 4.25 लाख रुपये प्रति किलो थी, जो आज गिरकर 2 लाख रुपये नीचे पहुंच गई है. यानी महज दो महीने के अंदर चांदी 2.25 लाख रुपये किलो सस्ती हो चुकी है.