Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की धांसू स्कीम, ₹2 लाख का निवेश... 90000 रुपये का फायदा

Post Office Best Scheme: सरकार पोस्ट ऑफिस के जरिए तमाम स्मॉल सेविंग स्कीम्स संचालित करती है, जो Risk Free होने के साथ ही जोरदार ब्याज के साथ मोटा फंड जुटाने में भी मददगार है.

Advertisement
पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सरकारी योजनाएं खासी पॉपुलर. (Photo: ITG) पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सरकारी योजनाएं खासी पॉपुलर. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:34 AM IST

हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ बचत (Saving) करता है और उसे ऐसी जगह पर निवेश (Investment) करने का प्लान करता है, जहां उसका पैसा सुरक्षित रहने के साथ ही रिटर्न भी जोरदार मिले. इस लिहाज से पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित सरकारी स्कीम (Govt Scheme) खासी पॉपुलर हैं. जहां निवेश के पैसों की सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार लेती है. ऐसी ही एक लोकप्रिय स्कीम है एफडी जैसी, पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम (Post Office Time Deposit), जिसमें महज 2 लाख रुपये के निवेश पर 90,000 रुपये की कमाई हो जाती है और वो भी सिर्फ ब्याज से. आइए समझते हैं इसका कैलकुलेशन...

Advertisement

जीरो रिस्क और ब्याज जोरदार 
Post Office द्वारा हर आयु वर्ग के लिए सेविंग स्कीम्स संचालित की जा रही हैं. पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम की बात करें, तो Zero Risk के साथ इसमें सरकार की ओर से जोरदार ब्याज भी ऑफर किया जा रहा है, जिससे निवेश पर शानदार रिटर्न मिलता है. सरकार की ओर से निवेशकों को इस स्कीम में 7.5 फीसदी का ब्याज मिल रहा है. सुरक्षित निवेश ही नहीं, बल्कि इस सरकारी स्कीम में टैक्स छूट का लाभ भी मिलता है, जो इसे और भी पॉपुलर बनाता है. इस स्कीम में पांच साल तक के लिए पैसे लगा सकता हैं. 

Govt अलग-अलग टैन्योर पर दे रही इतना ब्याज
Post Office Time Deposit स्कीम के तहत निवेशक अलग-अलग टैन्‍योर के लिए निवेश कर सकते हैं. इसमें 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए पैसे जमा किए जाने की सुविधा दी जाती है. अगर अलग-अलग टैन्योर पर मिलने वाले ब्याज की बात करें, तो एक साल के लिए निवेश करने पर 6.9 फीसदी का ब्‍याज, जबकि 2 या 3 साल के लिए पैसे इन्वेस्ट करने पर 7 फीसदी और 5 साल के लिए पोस्‍ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश पर 7.5 फीसदी की दर से ब्‍याज मिलता है.

Advertisement

2 लाख का निवेश, कितनी कमाई? 
पोस्‍ट ऑफिस की ये योजना इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें सिर्फ ब्याज से ही निवेशक मोटी कमाई कर सकते हैं. ज्यादा फायदा लेने के लिए आपको 5 साल का ऑप्शन चुनना फायदेमंद रेगा. मान लीजिए आपने 5 साल की अवधि के लिए टाइम डिपॉजिट स्कीम में 2 लाख रुपये का निवेश किया, तो 7.5 फीसदी की दर से मिलने वाले ब्याज के साथ आपका कुल फंड 2,89,990 रुपये होगा. इसमें ब्याज की रकम 89,990 रुपये होगी. 

आप निवेश की रकम को बढ़ाते हुए ब्याज से और भी अधिक कमाई कर सकते हैं. उदाहरण के तौर पर समझें, तो निवेशक इस Post Office Scheme में पांच साल के लिए 5 लाख रुपये का निवेश करता है, तो ब्याज से कमाई 2,24,974 रुपये होगी और उसका जमा फंड 7,24,974 रुपये हो जाएगा. 

इस स्कीम में ये Tax Benefits
PO Time Deposit स्कीम में इनकम टैक्स विभाग द्वारा धारा 80C के तहत टैक्स छूट का लाभ भी दिया जाता है. इस सेविंग स्कीम में सिंगल अकाउंट या ज्वाइट अकाउंट खुलवा सकते हैं. कम से कम 1,000 रुपये से पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट खुलवाया जा सकता है. जिसमें सालाना आधार पर ब्याज का पैसा जुड़ता है. वहीं अधिकतम निवेश की कोई लिमिट नहीं हैं, यानी जितना ज्यादा पैसा लगाएंगे आपको ब्याज से होने वाली कमाई भी उसी हिसाब से बढ़ जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement