इस शेयर ने रचा इतिहास... प्राइस 8500 रुपये के पार, तार-पंखे बनाती हैं कंपनी

पॉलीकैब ने पिछले 5 दिन में 10 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि एक साल करीब 82 फीसदी रिटर्न दिया है. वहीं 5 साल में इस कंपनी ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. 5 साल में रिटर्न करीब 536 फीसदी रहा है. 

Advertisement
पॉलीकैब के शेयर में तूफानी तेजी. (Photo: ITG) पॉलीकैब के शेयर में तूफानी तेजी. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 26 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:51 PM IST

पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड (Polycab India) के शेयर गुरुवार को ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया. पिछले 5 साल में पॉलीकैब इंडिया के शेयर ने जबरदस्त रिटर्न दिया है. 

दरअसल, गुरुवार को पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड का शेयर ट्रेडिंग के दौरान रिकॉर्ड 8539.50 रुपये के स्तर तक पहुंच गया. हालांकि कारोबार के अंत में शेयर 1.86 फीसदी चढ़कर 8504 रुपये पर बंद हुआ. 
 
वायर और केबल्स बनाने वाली इस कंपनी ने पिछले 5 दिन में 10 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि एक साल करीब 82 फीसदी रिटर्न दिया है. वहीं 5 साल में इस कंपनी ने निवेशकों को मालामाल कर दिया है. 5 साल में रिटर्न करीब 536 फीसदी रहा है. 

Advertisement

पॉलीकैब इंडिया के शेयर में जोरदार तेजी 

अब पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड (Polycab India) शेयर ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. इसके साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1.28 लाख करोड़ रुपये हो गया है. 

पॉलीकैब का शेयर निवेशकों के लिए पिछले कुछ वर्षों में मल्टीबैगर साबित हुआ है. टेक्निकल चार्ट्स के अनुसार फिलहाल शेयर अपनी सभी मुख्य मूविंग एवरेज लाइनों से ऊपर ट्रेड कर रहा है.

इस बीच Morgan Stanley ने बॉय की रेटिंग के साथ पॉलीकैब के शेयर का टारगेट प्राइस 9373 रुपये दिया है. इसके अलावा ब्रोकरेज हाउस UBS ने Buy की रेटिंग के साथ 9500 रुपये का टारगेट और Prabhudas Lilladher ने 9744 रुपये का टारगेट सेट किया है. 

पॉलीकैब इंडिया के बारे में 

बता दें, पॉलीकैब कंपनी मुख्यतौर पर वायर और केबल्स बनाती है. कंपनी के पास देशभर में 23 प्लांट, 15 से अधिक ऑफिस और 25 गोदाम हैं. घरेलू संगठित तार और केबल बाजार में पॉलीकैब की करीब 27% हिस्सेदारी है. पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड की स्थापना 1964 में स्वर्गीय ठाकुरदास जयसिंघानी ने की थी. इसका मुख्यालय मुंबई में है.

Advertisement

जानकारों की मानें तो इंफ्रास्ट्रक्चर, Real Estate और डेटा सेंटर सेक्टरों में बढ़ती मांग पॉलीकैब के लिए आगे भी विकास के अवसर लेकर आएगी. 

कंपनी 'पॉलीकैब' ब्रांड के तहत पावर केबल, कंट्रोल केबल, इंस्ट्रूमेंटेशन केबल, सोलर केबल, बिल्डिंग वायर, फ्लेक्सिबल केबल, कम्युनिकेशन केबल और रेलवे सिग्नलिंग केबल बनाती है. इसके अलावा FMEG (Fast Moving Electrical Goods) सेगमेंट में कंपनी पंखे, LED लाइटिंग, ल्यूमिनेयर, स्विच और स्विचगियर, सोलर प्रोडक्ट और पंप्स बनाती हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement