पॉलीकैब इंडिया के शेयर 9000 रुपये के पार, तार ही नहीं... ये सामान भी बनाती है कंपनी

Polycab India Shares: गुरुवार को कारोबार के अंत में पॉलीकैब के शेयर 9003 रुपये पर बंद हुआ और कारोबार के दौरान शेयर 9050 रुपये का हाई लगाया. इस तेजी के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1,35,511 रुपये हो गया है.

Advertisement
गुरुवार को पॉलीकैब के शेयर में दमदार तेजी. (Photo: ITG) गुरुवार को पॉलीकैब के शेयर में दमदार तेजी. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 07 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:15 PM IST

वायर और केबल बनाने वाली कंपनी पॉलीकैब इंडिया ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. हर पैमाने पर कंपनी ने चौथी तिमाही में दमदार प्रदर्शन किया है. रिजल्ट आते ही Polycab India के शेयर में जोरदार तेजी देखी जा रही है.

इस बीच गुरुवार को Polycab India के शेयर में करीब 7 फीसदी की तेजी दर्ज की गई. कारोबार के अंत में पॉलीकैब के शेयर 9003 रुपये पर बंद हुआ और कारोबार के दौरान शेयर 9050 रुपये का हाई लगाया. इस तेजी के साथ ही कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 1,35,511 रुपये हो गया है. पिछले एक साल में इस स्टॉक ने 53% से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न देकर निवेशकों को मालामाल कर दिया है. जिन लोगों के पोर्टफोलियो में पिछले 5 साल से ये स्टॉक होगा. वो रिटर्न देखकर गदगद होंगे, बीते 5 साल में पॉलीकैब के स्टॉक 516% रिटर्न दिया है.

Advertisement

चौथी तिमाही के दमदार नतीजे
मार्च तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 27% बढ़कर 8,865 करोड़ रुपये रहा. नेट प्रॉफिट में भी सालाना आधार पर 7% की बढ़त दर्ज की गई, जो कि 786 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. पूरे साल के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड रेवेन्यू 28,884 करोड़ रुपये (29% की बढ़त) और 2,708 करोड़ रुपये का मुनाफा (32% की बढ़त) दर्ज किया है. 

डिविडेंड की घोषणा 
शानदार नतीजों के साथ कंपनी के बोर्ड ने अपने शेयरधारकों के लिए 47 रुपये प्रति शेयर के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. पॉलीकैब के शेयर में इस तेजी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारण रहे हैं. रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में आई तेजी के कारण केबल्स और वायर्स की मांग में भारी बढ़ोतरी देखी जा रही है. पॉलीकैब के मुख्य 'वायर्स और केबल्स' सेगमेंट ने इस तिमाही में 30% की बढ़ोतरी दर्ज की है. 

Advertisement


कंपनी के फास्ट-मूविंग इलेक्ट्रिकल गुड्स (पंखे, स्विच) सेगमेंट में 47% का उछाल आया है, जो बाजार में कंपनी की गहरी पैठ को दर्शाता है. वायर्स और केबल्स बाजार में पॉलीकैब की हिस्सेदारी बढ़कर अब करीब 31% हो गई है.

पॉलीकैब इंडिया लिमिटेड केबल सेगमेंट में देश की अग्रणी कंपनी है. जिसकी स्थापना 1964 में स्वर्गीय ठाकुरदास जयसिंघानी ने की थी. इसका मुख्यालय मुंबई में है. कंपनी 'पॉलीकैब' ब्रांड के तहत पावर केबल, कंट्रोल केबल, इंस्ट्रूमेंटेशन केबल, सोलर केबल, बिल्डिंग वायर, फ्लेक्सिबल केबल, कम्युनिकेशन केबल और रेलवे सिग्नलिंग केबल बनाती है. इसके अलावा FMEG (Fast Moving Electrical Goods) सेगमेंट में कंपनी पंखे, LED लाइटिंग, ल्यूमिनेयर, स्विच और स्विचगियर, सोलर प्रोडक्ट और पंप्स बनाती हैं. कंपनी के पास देशभर में 23 प्लांट, 15 से अधिक ऑफिस और 25 गोदाम हैं. 
प्रमोटर जयसिंघानी परिवार के पास कंपनी का सबसे ज्यादा स्टेक है, इसके साथ ही FII और DII की हिस्सेदारी कंपनी की मजबूत बाजार विश्वसनीयता को दर्शाती है.

 (नोट: शेयर बाजार में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर करें)
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement