Government Scheme: 1 करोड़ महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब हर महीने अकाउंट में आएंगे 1500 रुपये

महाराष्ट्र की इस योजना को डिप्‍टी सीएम और फाइनेंस मिनिस्‍टर अजीत पवार ने बजट में शामिल किया है. इस पहल से राज्‍य के खजाने पर सालाना 46,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा.

Advertisement
मुख्‍यमंत्री लाडकी बहिण योजना मुख्‍यमंत्री लाडकी बहिण योजना

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 17 अगस्त 2024,
  • अपडेटेड 10:46 AM IST

रक्षा बंधन से पहले महाराष्‍ट्र सरकार (Maharashtra Government Scheme) ने राज्‍य के महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया है. महाराष्‍ट्र सरकार 17 अगस्‍त से अपनी खास 'मुख्‍यमंत्री लाडकी बहिण' योजना (Mukhyamantri Ladki Bahin Scheme) शुरू कर रही है. गुरुवार को उपमुख्‍यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने इसका ऐलान किया है. इस खास योजना के तहत महिलाओं के बैंक अकाउंट में हर महीने के हिसाब से पैसे ट्रांसफर किये जाएंगे. इसका लाभ राज्‍य के एक करोड़ से अधिक महिलाओं को मिलेगा. 

Advertisement

डिप्‍टी सीएम फडणवीस ने कहा कि बुधवार को योजना के ट्रायल रन के दौरान कुछ पात्र महिलाओं को जुलाई और अगस्त के लिए 3,000 रुपये पहले ही मिल चुके हैं. उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि एक करोड़ से ज्‍यादा पात्र महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये मिलने लगेंगे. 

क्‍या है मुख्‍यमंत्री लाडकी बहिण योजना? 
यह प्रमुख योजना शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पहले लागू की गई 'लाडली बहना योजना' से प्रेरित है. महाराष्ट्र की इस योजना को डिप्‍टी सीएम और फाइनेंस मिनिस्‍टर अजीत पवार ने बजट में शामिल किया है. इस पहल से राज्‍य के खजाने पर सालाना 46,000 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. 

किन लोगों को मिलेगा इसका लाभ? 
महाराष्‍ट्र की महिलाओं को इस योजना का लाभ दिया जाएगा. हालांकि उनकी आयु 21 से 65 वर्ष की ही होनी चाहिए. इससे कम या ज्‍यादा होने पर उनकों इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. साथ ही इस योजना के तहत तभी वित्तीय सहायता मिलेगी, जब उनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपये हो. 

Advertisement
  • यह योजना केवल महाराष्ट्र की महिला निवासियों के लिए है
  • आवेदक महाराष्ट्र के स्थायी निवासी होने चाहिए
  • महिला आवेदकों की आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  • विवाहित, अविवाहित, परित्यक्त, तलाकशुदा और निराश्रित महिलाएं सभी पात्र हैं
  • आवेदकों के पास अपने नाम से किसी भी बैंक में बैंक खाता होना आवश्यक है
  • आवेदक की फैमिली इनकम 2.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए

इस योजना का लक्ष्य आर्थिक रूप से वंचित महिलाओं को वित्तीय सहायता देना है. हालांकि अभी इस योजना के बारे में डिटेल दिशा-निर्देशों जारी नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि इस योजना में कई तरह की महिलाएं शामिल होंगी, खास तौर पर गरीबी रेखा से नीचे या सीमित आय वाली महिलाएं. 

ऑनलाइन अप्‍लाई कैसे करें?
इस योजना के तहत किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाता है. सरकार ने इस योजना के तहत नागरिकों के नामांकन की सुविधा के लिए नारी शक्ति दूत ऐप नाम से एक मोबाइल एप्लिकेशन पेश किया है. यह ऐप यूजर्स को इस पहल के लिए लाभार्थियों को रजिस्‍टर्ड करने की अनुमति देता है. इसे एंड्रॉइड और IOS दोनों डिवाइस पर काम करने के लिए डिजाइन किया गया है और इसे प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है. यह एप्लिकेशन माझी लड़की बहन योजना के लिए ऑनलाइन सर्विस भी देता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement