LPG New Rule: सिलेंडर करें सरेंडर... आपको भी आया ये मैसेज? बदल गया LPG को लेकर नियम

LPG New Rule: मिडिल ईस्ट संकट के बीच देश में एलपीजी की किल्लत (LPG Shortage In India) से निपटने के लिए सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं. इनमें एक बड़ा बदलाव PNG कनेक्शन से जुड़ा हुआ भी है.

Advertisement
सरकार का आदेश न मानने पर कट सकता है गैस कनेक्शन. (Photo: PTI) सरकार का आदेश न मानने पर कट सकता है गैस कनेक्शन. (Photo: PTI)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:46 PM IST

मिडिल ईस्ट में टेंशन और होर्मुज स्ट्रेट बंद (Middle East-Hormuz Tension) होने के चलते दुनिया भर में तेल-गैस का संकट देखने को मिला. भारत में भी एलपीजी की किल्लत नजर आई और आनन-फानन में सरकार को कई बड़े कदम उठाने पड़े. इस बीच केंद्र ने सप्लाई सुचारू रखने के लिए एलपीजी सिलेंडर से जुड़ा एक बड़ा नियम (LPG Cylinder Rule) भी लागू किया है और इसे लेकर गैस कंपनियां लगातार यूजर्स को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अलर्ट भी भेज रही हैं. 

Advertisement

अगर आपको ये मैसेज नहीं मिला है, तो बता दें कि मोदी सरकार ने देश में 'एक घर, एक गैस कनेक्शन' वाला रूल लागू किया है. इसका मतलब है कि अगर आपके पास एलपीजी कनेक्शन है और साथ ही पीएनजी कनेक्शन भी लिया हुआ है, तो फिर आपको LPG Cylinder Surrender करना होगा. ऐसा न करने पर आपका गैस कनेक्शन को काटा ही जाएगा, बल्कि जुर्माना भी ठोका जा सकता है. 

LPG-PNG साथ रखना गैर-कानूनी
सबसे पहले बताते हैं उस नियम के बारे में, जिसे लागू किया गया है. तो सीधे शब्दों में एक यूजर को एक साल एलपीजी और पीएनजी कनेक्शन रखना कानून अवैध किया गया है. तेल-गैस कंपनियों को भी पेट्रोलियम मिनिस्ट्री की ओर से साफ हिदायत दे दी गई है कि PNG Connection वाले यूजर्स के लिए न तो एलपीजी सिलेंडर जारी किए जाएं और न ही उन्हें रिफिलिंग की सुविधा दी जाए. 

Advertisement

सरकार के आदेश के तहत अब गैस कंपनियों ने अपने ग्राहकों को अलर्ट मैसेज भी भेजना शुरू कर दिया है. इनमें IGL समेत अन्य कंपनियों द्वारा भेजे जा रहे इन मैसेजों में लिखा है, 'प्रिय ग्राहक, सरकारी नियमों के अनुसार एक ही घर में LPG और PNG दोनों कनेक्शन रखने की अनुमति नहीं है, अगर आपके पास वर्तमान में LPG कनेक्शन है, या पहले कभी रहा है, तो कृपया https://MyPNGD.in पर जाकर उसकी स्थिति की जांच करें और उसे सरेंडर करने की प्रक्रिया शुरू करें.'

LPG New Rule

हजारों लोगों ने सरेंडर किया सिलेंडर
LPG New Rule का उद्देश्य मिडिल ईस्ट टेंशन के चलते देश में गहराए तेल-गैस संकट के असर को कम करना है. ताकि जरूरतमंदों को एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके, जिनके पास पीएनजी कनेक्शन नहीं है. सिर्फ मैसेज अलर्ट ही नहीं, गैस कंपनियां अब ऐसे घरों की जांच में भी तेजी ला रही हैं. इसका असर भी देखने को मिला है और PNG कनेक्शन रखने वाले करीब 40000 से ज्यादा ग्राहकों ने अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर किया है और ये आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा भी हो सकता है.

अगर आपने अब तक ऐसा नहीं किया है, तो फटाफट कर लें. ऐसा इसलिए क्योंकि इस नियम को न मानने वाले यूजर पर जुर्माने तो लगाया ही जा सकता है, बल्कि उनका एलपीजी कनेक्शन बिना किसी सूचना के डिस्कनेक्ट करने की कार्रवाई की जा सकती है. 

Advertisement

Hormuz  बंद होने से गहराया संकट
भारत में एलपीजी संकट, अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी और इससे होर्मुज स्ट्रेट बंद होने के चलते गहराया है. ये वो महत्वपूर्ण समुद्री रास्ता है, जो दुनिया की कुल तेल-गैस खपत के करीब 20 फीसदी के लिए जरूरी है. इसमें रुकावट से न सिर्फ भारत, बल्कि पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका, वियतनाम, साउथ कोरिया और अन्य तमाम देशों में इस तरह का Oil-Gas Crisis देखने को मिला है. 

हालांकि, भारत के लिहाज से देखें, तो मोदी सरकार का प्लान -बी (Modi Govt Plan B) यहां काम कर रहा है. इनमें एलपीजी के घरेलू प्रोडक्शन को बढ़ाने से लेकर सिलेंडर बुकिंग से जुड़े नियमों में बदलाव और गैस आयात में विविधिकरण शामिल हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement