Holi Top Picks: इस होली पर खरीदें ये एक धांसू स्टॉक, एक्सपर्ट ने कहा- बनने वाला है रॉकेट!

Holi Picks: एक्सपर्ट ने एयरटेल पर दांव लगाने की सलाह दी है. उनके अनुसार इस शेयर में तेजी के संकेत दिखने लगे हैं. जिसका मतलब यह है कि लगातार गिरावट के बाद अब शेयर में खरीदारी लौट सकती है.

Advertisement
होली पर किस शेयर में लगाएं दांव (Photo: ITG) होली पर किस शेयर में लगाएं दांव (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:56 AM IST

शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट का माहौल है. निवेशकों में हाहाकार मचा है, क्योंकि पोर्टफोलियो का रंग बदरंग हो गया है. इस बीच अगर होली के मौके पर निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो एक्सपर्ट ने एक बड़ी कंपनी का नाम सुझाया है. 

दरअसल, सीनियर मार्केट एक्सपर्ट सुमीत बगड़िया ने होली 2026 के मौके पर एक खास शेयर को अपनी 'Holi Pick' बताया है और वह कंपनी है भारती एयरटेल.

Advertisement

एक्सपर्ट का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से बाजार दबाव में है, जिससे निवेशक परेशान हैं. सुमीत बगड़िया ने एयरटेल पर दांव लगाने की सलाह दी है. उनके अनुसार इस शेयर में तेजी के संकेत दिखने लगे हैं. जिसका मतलब यह है कि लगातार गिरावट के बाद अब शेयर में खरीदारी लौट सकती है. जिससे भाव उछाल आने की संभावना है.

भागने वाला है ये शेयर 

एक्सपर्ट के मुताबिक टेक्निकल पैरामीटर में एयरटेल के शेयर ने 1,850 रुपये के लेवल पर मजबूत सपोर्ट बनाया हुआ है, यानी इस भाव के आसपास शेयर अपनी चाल बदल सकता है. इसके अलावा RSI यह संकेत दे रहा है कि शेयर फिलहाल 'ओवरसोल्ड' जोन में है, जहां से आमतौर पर मजबूती की शुरुआत होती है. 

सुमीत बगड़िया ने निवेशकों को सलाह दी है कि एयरटेल के शेयर 1,880 रुपये के करीब खरीदें, अगर इस बीच भाव गिरकर लगभग 1,850 रुपये तक आता है, तो थोड़ा और खरीदारी करें. एक्सपर्ट ने मीडियम टर्म शेयर का संभावित पहला टारगेट 2,070 रुपये और फिर 2,165 रुपये तक जाने का अनुमान लगाया है.  

Advertisement

यह रणनीति उन निवेशकों के लिए है, जो अगले कुछ महीनों से लेकर एक साल तक इंतजार करना चाहते हैं. अगर कुछ दिन के लिए दांव लगाना चाहते हैं तो फिर इस शेयर से दूर रहें, क्योंकि बाजार में काफी उतार-चढ़ाव है. 

शेयर का हालिया प्रदर्शन
हालांकि पिछले कुछ सत्रों में एयरटेल का शेयर थोड़ा दबाव में रहा है. पिछले एक महीने में शेयर ने 7 फीसदी निगेटिव रिटर्न दिया है. जबकि पिछले एक साल में एयरटेल के शेयर ने करीब 20 फीसदी पॉजीटिव रिटर्न दिया है. शेयर का ऑल टाइम हाई 2174 रुपये है, और लो 1568 रुपये है. ऐसे में  एक्सपर्ट एयरटेल के शेयर होली पर एक निवेश के विकल्प के तौर पर देख रहे हैं.

(नोट: शेयर बाजार में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement