Sasta-Mehnga: कपड़े... जूते से दवाओंं तक, जानिए बजट में क्‍या सस्‍ता और क्‍या हुआ महंगा

Budget 2026 Sasta-Mehnga: वित्त मंत्री ने संसद में बजट 2026 पेश कर दिया है और अपने कार्यकाल में लगातार 9वां बजट भाषण पढ़ते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं. सरकार ने कई सामानों पर कस्टम ड्यूटी घटाने का ऐलान किया, यानी ये सस्ती हो जाएंगी.

Advertisement
बजट में बड़े ऐलान बजट में बड़े ऐलान

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:17 PM IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) रविवार को देश का आम बजट (Union Budget 2026) लोकसभा में पेश किया और अपने बज भाषण में कई बड़े ऐलान किए हैं. ये मोदी सरकार में वित्त मंत्री के रूप में उनका लगातार 9वां बजट था. सीतारमण ने कई चीजों पर कस्‍टम ड्यूटी घटाने के बारे में घोषणा की, इसका मतलब है कि ये सभी सस्ती होने वाली  हैं. आइए जानते हैं बजट में हुए ऐलान के बाद कौन-कौन सी चीजें सस्‍ती और कौन-कौन सी महंगी हो सकती हैं?

Advertisement

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा कि खासतौर पर ऐसी वस्तुओं पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है, जो भारत में निर्मित होती हैं. उन्होंने कुछ सामानों का जिक्र करते हुए कहा कि लेदर, टेक्सटाइल का एक्सपोर्ट भी अब ड्यूटी फ्री होगा. इन पर कस्टम ड्यूटी घटाई जा रही है. डिफेंस सेक्टर में बेसिक कस्टम ड्यूटी में छूट दी जाएगी. इसमें व्यक्तिगत उपयोग के लिए आयात की जाने वाली वस्तुओं पर लगने वाले टैरिफ दर (Tariff) को 20% से घटाकर 10% किए जाने का ऐलान भी किया गया. 

ये सामान होगे सस्ते

  • कपड़े 
  • लेदर आइटम 
  • सिंथेटिक फुटवियर 
  • चमड़े के उत्पाद 
  • कैंसर-शुगर की 17 दवाएं ड्यूटी फ्री 
  • बीड़ी
  • लिथियम आयन सेल 
  • मोबाइल बैटरियां होंगी सस्ती
  • सोलर ग्लास होंगे सस्ते 
  • मिक्स्ड गैस सीएनजी
  • ईवी
  • माइक्रोवेब ओवन
  • विमानों का ईंधन
  • विदेश यात्रा

विदेश में पढ़ाई से स्पोर्ट्स आइटम तक सस्ते
कच्चे चमड़े और इससे जुड़े माल पर ड्य़ूटी कट से जहां जूते-बैग सस्ते होने वाले हैं, तो वहीं मोबाइल फोन में यूज होने वाले पार्ट्स जैसे बैटरियां सस्ती होंगे, जिससे फोन की कीमतें भी घट सकती हैं. इसके अलावा सरकार ने विदेश में पढ़ाई सस्ती करने से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है, क्योंकि टीसीएस इंटरेस्ट रेट को 5% से कम करके अब 2% किया है. वहीं स्पोर्ट्स से जुड़े आइटम्स भी सस्ते होने वाले हैं, इन सामानों पर भी कस्टम ड्यूटी घटाई गई है.  

Advertisement

इन सेक्टर्स में बढ़ेगी महंगाई
इसके अलावा जिन सेक्टर्स में कस्टम ड्यूटी में बढ़ोतरी की गई है, यानी जो चीजें महंगी होने वाली हैं. उनमें सबसे ऊपर शराब, स्क्रैप और खनिज शामिल हैं.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement