Aditya Dhar Yami Gautam Net Worth: आदित्य धर की पत्नी भी कमाई में 'धुरंधर', मुंबई में घर... जानिए दोनों की नेटवर्थ

Aditya Dhar Net Worth: धुरंधर 2 ने सिनेमाघरों में बवाल मचा रखा है. कुछ ही दिन में इस फिल्‍म ने वर्ल्‍डवाइड 1000 करोड़ रुपये से ज्‍यादा की कमाई कर डाली है, लेकिन क्‍या आपको पता है आदित्‍य धर की कितनी नेटवर्थ है?

Advertisement
यामी गौतम के साथ धुरंधर के डायरेक्‍टर आदित्‍य धर. (Credit: Instagram/@yamigautam) यामी गौतम के साथ धुरंधर के डायरेक्‍टर आदित्‍य धर. (Credit: Instagram/@yamigautam)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:44 PM IST

इन दिनों किसी फिल्‍म को लेकर चर्चा हो रही है, तो वह सिर्फ आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी धुरंधर है. इस फिल्‍म के सीक्वल 'धुरंधर: द रिवेंज' ने तो और बवाल काटा हुआ है. ज्‍यादातर लोग इसी फिल्‍म की बात करना चाहते हैं. यह सोशल मीडिया से लेकर सिनेमाघरों तक हर जगह से सुर्खिंया बटोर रही है. फिल्‍म के किरदार और सीन्‍स मसाले के साथ इनटरनेट पर परोसे जा रहे हैं. 

Advertisement

सिनेमाघरों में इस मूवी का क्रेज साफ दिख रहा है, जिस कारण इस फिल्‍म की कमाई भी 'दिन दोगुनी-रात चौगुनी' बढ़ती जा रही है. अभी तक धुरंधर 2 ने वर्ल्‍ड वाइड 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है और इसके दोनों सीक्वेल को मिला दें तो यह कमाई 2000 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है.

इस फिल्‍म ने आदित्य धर की कमाई में भी जबरदस्‍त इजाफा किया है. धुरंधर ने आदित्‍य धर की कमाई के साथ-साथ उनके करियर और लाइफस्‍टाइल की ओर लोगों का ध्‍यान आकर्षित किया है. आइए जानते हैं कि इनकी पत्‍नी यामी गौतम और आदित्‍य धर की नेटवर्थ और असेट के बारे में... 

कितनी है नेटवर्थ? 
द फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, आदित्य धर और अभिनेत्री यामी गौतम दोनों का ज्‍वाइंट नेटवर्थ 12 मिलियन अमेरिकी डॉलर से अधिक है, जो 100 से 125 करोड़ रुपये से अधिक के बराबर है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि धर हर फिल्‍म के लिए 8 करोड़ से 10 करोड़ रुपये के बीच चार्ज लेते हैं. यामी गौतम की कमाई मुख्यतौर पर एक्टिंग और विज्ञापन से आती है. उन्होंने छोटे पर्दे पर भी काम किया है. 

Advertisement

मीडिया रिपोर्र्ट्स के मुताबिक, इसमें से सिर्फ यामी गौतम की कमाई ही 90 करोड़ से ज्‍यादा की है और उनके पति आदित्‍य धर की नेटवर्थ 20 से 25 करोड़ रुपये है. लेकिन अब अचानक इनकी नेटवर्थ में बढ़ोतरी दिखने वाली है. जिस तरह की धुंरधर बॉक्सऑफिस पर तहलका मचा रहा है. 

बता दें, 'ऊरी: द सर्जिकल स्‍ट्राइक और धुरंधर' के आंकड़ों से पता चलता है कि उन्‍होंने हर फिल्‍म के लिए डायरेक्‍टर के तौर पर 8 से 10 करोड़ रुपये का चार्ज लिया है. 

मुंबई में आलीशान घर 
यामी गौतम और आदित्‍य धर के पास मुंबई में एक आलीशान घर भी है. यह घर मुंबई के बांद्रा में है. इसकी अनुमानित कीमत 15 से 20 करोड़ रुपये की है. इसके अलावा, चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश में भी इनकी प्रॉपर्टी है. आदित्‍य धर अपने भाई के साथ 'B62 स्‍टूडियोज' नाम से प्रोडक्‍शन हाउस चलाते हैं. इसके तहत Article 370  और धुरंधर जैसी फिल्‍मों को प्रोड्यूस किया जा चुका है.

कितने पढ़े लिखे हैं आदित्‍य धर? 
आदित्य धर नई दिल्ली के रहने वाले एक कश्मीरी पंडित हैं. उन्होंने दिल्ली के गुरु हरिकृष्णन पब्लिक स्कूल से स्कूली शिक्षा और हिंदू कॉलेज से ग्रेजुएशन की डिग्री ली. डिस्लेक्सिया के कारण पढ़ाई में संघर्ष करने वाले आदित्य ने थिएटर और फिल्मों में अपनी मेहनत के दम पर सफलता पाई है. बता दें यामी गौतम और आदित्य धर की शादी 4 जून 2021 को हुई थी. इन्‍होंने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में अपने घर पर, परिवार और करीबी दोस्‍तों की मौजूदगी में शादी की थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement