चुनावी नतीजे आए पसंद, फिर शेयर बाजार ऊपर से क्यों फिसला? ये दो कारण

Stock Market Updates: चुनावी नतीजों के दिन शेयर बाजार में उथल-पुथल देखने को मिला, एक समय बाजार में जोरदार तेजी का माहौल था. लेकिन अंतरराष्ट्रीय कारणों से बाजार ऊपर से थोड़ा करेक्ट होकर बंद हुआ.

Advertisement
ऊपरी स्तर से फिसलकर बाजार हुआ बंद. (Photo: AI Generated) ऊपरी स्तर से फिसलकर बाजार हुआ बंद. (Photo: AI Generated)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:20 PM IST

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए सोमवार का दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. कारोबार की शुरुआत दमदार हुई थी, लेकिन आखिर में सेंसेक्स 355.90 अंक की बढ़त लेकर 77,269.40 के लेवल पर क्लोज हुआ. जबकि निफ्टी 121.75 अंकों की बढ़त के साथ 24,119.30 पर बंद हुआ. 

दरअसल, चुनावी नतीजों में जैसे-जैसे पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत सुनिश्चित होती गई, बाजार में मजबूरी बढ़ती गई. लेकिन फिर विदेशी निवेशकों की बिकवाली और ईरान-अमेरिका के बीच तनाव की खबर ने बाजार का माहौल को बिगाड़ दिया, और बाजार ऊपरी लेवल से नीचे लुढ़क कर बंद हुआ.  

Advertisement

ऊपरी स्तरों से बाजार पर दबाव

कारोबार के दौरान एक वक्त सेंसेक्स बढ़कर 77,910.75 अंक पर पहुंच गया था. जहां से करीब 650 अंक फिसलकर बंद हुआ. शुरुआत में रॉकेट की रफ्तार से भागते नजर आने वाले सेंसेक्स-निफ्टी ने दोपहर तक तेजी गंवा दी.

शेयर बाजार पर चुनावी नतीजों के साथ-साथ सोमवार को तमाम दिग्गज कंपनियों द्वारा जारी किए जा रहे चौथी तिमाही के नतीजों का भी असर साफ देखने को मिला. सोमवार को BHEL ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए. भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) को चौथी तिमाही में नेट प्रॉफ़िट बढ़कर 1,283 करोड़ रुपये रहा. ये अनुमान से काफी अधिक है. इसका असर BHEL के शेयर पर भी देखने को मिला और इसमें 10% का अपर सर्किट लग गया. 

मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ में सुधार

इस बीच सोमवार को ही भारत की मैन्युफैक्चरिंग ग्रोथ के भी आंकड़े आए. भारत का मैन्युफैक्चरिंग PMI अप्रैल में बढ़ा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, S&P Global का मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स मार्च के 53.9 से बढ़कर 54.7 हो गया. ये लगातार पांचवां साल है, जब ये आंकड़ा 50 से ऊपर बना हुआ है. इससे भी मार्केट का मिजाज सुधरा. लेकिन विदेशी कारणों से बाजार पर दबाव हावी हो गया. 

Advertisement

अगर बढ़ने वाले शेयरों की बात करें तो BSE लार्जकैप में सबसे ज्यादा तेजी अडानी पोर्ट्स में 5.30%, HAL में 5.11%, अडानी एंटरप्राइजेज में 3.31% और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर 2.24% चढ़कर बंद हुए. स्मॉलकैप कैटेगरी में RR कैबल के शेयर में 13.22 फीसदी की तेजी रही.

(नोट: शेयर बाजार में निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement