जेवर एयरपोर्ट का पीएम करेंगे उद्घाटन, नोएडा के रियल एस्टेट मार्केट पर क्या असर?

सालों का लंबा इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. 28 मार्च को सुबह 11:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य लोकार्पण करेंगे. एयरपोर्ट की आहट ने यहां प्रॉपर्टी की मांग को पहले ही आसमान पर पहुंचा दिया था, लेकिन अब उद्घाटन के साथ ही यह सबसे बड़े इन्वेस्टमेंट हब के रूप में उभरने को तैयार है.

Advertisement
निवेश का सबसे बड़ा 'हॉटस्पॉट' बना यमुना एक्सप्रेसवे (Photo-ITG) निवेश का सबसे बड़ा 'हॉटस्पॉट' बना यमुना एक्सप्रेसवे (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्धघाटन का समय करीब आ गया है. सालों के इंतजार के बाद आखिरकार ये एयरपोर्ट शुरू होने जा रहा है. 28 मार्च को सुबह 11.30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी नोएडा एयरपोर्ट का लोकापर्ण करेंगे.

एयरपोर्ट बनने के ऐलान के बाद से ही यहां प्रॉपर्टी की डिमांड पहले ही आसमान छू रही थी, लेकिन अब उद्घाटन के बाद निवेश और रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट्स की मांग में और तेजी आने के आसार हैं. माना जा रहा है कि यह एयरपोर्ट दिल्ली-एनसीआर के प्रॉपर्टी बाजार की पूरी तस्वीर बदल देगा. प्रॉपटेक प्लेटफॉर्म स्क्वायर यार्ड्स (Square Yards) की जेवर क्षेत्र पर आधारित एक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले पांच सालों में यहां अपार्टमेंट की कीमतों में लगभग तीन गुना की वृद्धि हुई है.

Advertisement

इसी अवधि के दौरान प्लॉट की वैल्यू औसतन 1.5 गुना तक बढ़ी है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि कुछ चुनिंदा माइक्रो-मार्केट्स में तो कीमतों में 5 गुना तक का उछाल देखा गया है, जो निवेशकों की बढ़ती रुचि और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास के चलते पैदा हुई मजबूत गति को दर्शाता है.

लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग का नया हब बनने को तैयार

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन के साथ ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा के इंफ्रास्ट्रक्चर की पूरी तस्वीर बदलने वाली है. बेहतर कनेक्टिविटी के लिए बन रहे सड़कों, मेट्रो और एक्सप्रेसवे के जाल ने अंतरराष्ट्रीय कंपनियों और बड़े उद्योगों को इस क्षेत्र की ओर आकर्षित करना शुरू कर दिया है. इसका सीधा असर रियल एस्टेट पर दिखेगा.
 
जेवर एयरपोर्ट न केवल लॉजिस्टिक्स और वेयरहाउसिंग का नया हब बनेगा, बल्कि रोजगार के लाखों नए अवसर पैदा कर स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: विदेश जैसा लुक, 3900 मीटर लंबा रनवे... उद्घाटन से पहले देखें जेवर एयरपोर्ट की इनसाइड Photos

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

भूटानी इंफ्रा के सीईओ आशीष भूटानी के कहते हैं- “नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए एक 'टर्निंग पॉइंट' साबित होगा. यह प्रोजेक्ट नोएडा और ग्रेटर नोएडा को भारत के अगले बड़े कमर्शियल और इन्वेस्टमेंट हब के रूप में नई पहचान दिलाएगा. खासकर एयरपोर्ट से सटे हाई-ग्रोथ कॉरिडोर्स में कमर्शियल प्रॉपर्टी की मांग में भारी उछाल आने वाला है. निवेशकों का रुझान साफ तौर पर मिक्स्ड-यूज़ और रिटेल प्रोजेक्ट्स की तरफ बढ़ रहा है, जो आने वाले समय में एनसीआर की इकोनॉमी को एक नया आयाम देगा.'

रिट्ज़ मीडिया वर्ल्ड के फाउंडर, रिट्ज़ मलिक का कहना है 'नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट केवल एक परिवहन सुविधा नहीं, बल्कि पूरे एनसीआर की ब्रांडिंग को वैश्विक स्तर पर बदलने वाला 'पावर प्रोजेक्ट' है.' उन्होंने कहा, जेवर एयरपोर्ट के साथ एनसीआर की एक नई और मजबूत पहचान दुनिया के सामने आएगी. जो ब्रांड्स और बिजनेस आज इस क्षेत्र में निवेश कर रहे हैं, भविष्य में बाज़ार पर उन्हीं का दबदबा होगा. यमुना एक्सप्रेसवे के आसपास विकसित हो रहा समृद्ध उपभोक्ता वर्ग मीडिया और मार्केटिंग सेक्टर के लिए निवेश का सबसे सुनहरा अवसर है.

Advertisement

बीपीटीपी के सीईओ और प्रेसिडेंट मानिक मलिक ने कहते हैं 'नोएडा एयरपोर्ट का विकास पूरे एनसीआर के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए एक क्रांतिकारी कदम है. जेवर एयरपोर्ट से अपनी नजदीकी के कारण फरीदाबाद को सबसे अधिक लाभ होगा. FNG एक्सप्रेसवे, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और प्रस्तावित नमो भारत (RRTS) कॉरिडोर जैसे प्रोजेक्ट्स फरीदाबाद और एयरपोर्ट के बीच की दूरी को बेहद कम कर देंगे. '

जेवर एयरपोर्ट की सबसे बड़ी खासियत इसकी कनेक्टिविटी है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जुड़ाव, प्रस्तावित पॉड टैक्सियों का जाल और जेवर-नई दिल्ली मेट्रो लिंक इस क्षेत्र को दुनिया के सबसे सुलभ बिजनेस केंद्रों में से एक बना देगा. यह बुनियादी ढांचा न केवल यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाएगा, बल्कि 'ई-कॉमर्स' और 'मैन्युफैक्चरिंग' दिग्गजों के लिए नोएडा को पहली पसंद बना देगा. जैसे-जैसे वैश्विक कंपनियां यहां अपने ऑफिस और डेटा सेंटर स्थापित करेंगी, नोएडा-ग्रेटर नोएडा की गिनती दुनिया के सबसे आधुनिक और निवेश-अनुकूल शहरों में होने लगेगी.
 

यह भी पढ़ें: मिडिल ईस्ट तनाव का रियल एस्टेट पर साया, बढ़ सकते हैं घरों के दाम

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement