फ्लैट या फार्महाउस, निवेश के लिए क्या है बेस्ट, कहां मिलेगा ज्यादा मुनाफा

निवेश के लिए फ्लैट खरीदें या फार्महाउस ये सवाल अक्सर लोगों के जहन में आता है कि आखिर कैसी प्रॉपर्टी निवेश करने से मोटा मुनाफा मिलता है और अपनी प्रॉपर्टी भी सुुरक्षित रहती है.

Advertisement
फ्लैट या फॉर्म हाउस निवेश से पहले जान लीजिए जरूरी बातें (Photo-ITG) फ्लैट या फॉर्म हाउस निवेश से पहले जान लीजिए जरूरी बातें (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

भारत के रियल एस्टेट सेक्टर में पिछले कुछ सालों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. पहले निवेश का मतलब केवल शहर के प्राइम लोकेशन पर एक फ्लैट खरीदना होता था, लेकिन पिछले कुछ सालों में फार्महाउस कल्चर तेजी से बढ़ा है.  हर निवेशक के मन में एक ही सवाल है, क्या शहर बीच एक हाई-राइज फ्लैट लेना बेहतर है, या शहर के आउटर एरिया में एक सुकून भरा फार्महाउस.

Advertisement

निवेश के नजरिए से फ्लैट और फार्महाउस दोनों की अपनी विशेषताएं हैं, शहरों में फ्लैट्स का सबसे बड़ा फायदा 'लिक्विडिटी' है. इन्हें बेचना और किराए पर देना आसान होता है. मैजिकब्रिक्स और नाइट फ्रैंक (Knight Frank) की रिपोर्ट के अनुसार, टियर-1 शहरों (जैसे मुंबई, बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर) में प्राइम लोकेशंस पर फ्लैट्स की कीमत में सालाना 5% से 8% की स्थिर वृद्धि देखी जाती है. साथ ही, 2% से 3% की रेंटल यील्ड भी मिलती है.

यह भी पढ़ें: ईंट-सीमेंट की छुट्टी! ₹1.5 लाख में बनेगा अपना घर, भूकंप भी बेअसर

वहीं फार्महाउस में निवेश 'लॉन्ग टर्म' का खेल है. यहां जमीन की कीमत में उछाल फ्लैट के मुकाबले कहीं ज्यादा हो सकता है. जेएलएल (JLL) इंडिया के मुताबिक, शहर के बाहरी इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर आने से जमीन की कीमतें रातों-रात दोगुनी हो सकती हैं. हालांकि, इन्हें बेचना फ्लैट के मुकाबले थोड़ा कठिन और समय लेने वाला हो सकता है.

Advertisement

लाइफस्टाइल और सुविधाएं

अगर फ्लैट की बात करें तो 'रेडी-टू-यूज़' लाइफस्टाइल मिलती है. जिम, क्लब हाउस, 24/7 सुरक्षा और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी सोसाइटी की होती है. ऑफिस, स्कूल और अस्पतालों की नजदीकी एक बड़ा प्लस पॉइंट है. यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जो भागदौड़ भरी प्रोफेशनल लाइफ जीते हैं.

वहीं फार्महाउस प्राइवेसी और साफ वातावरण मिलता है. आप अपनी मर्जी से बागवानी कर सकते हैं, पालतू जानवर रख सकते हैं और शोर-शराबे से दूर रह सकते हैं. यह 'स्लो लिविंग'और 'मेंटल वेलनेस'के लिए बेहतरीन है. हालांकि, यहां सुरक्षा और मेंटेनेंस की जिम्मेदारी पूरी तरह आपकी होती है.

यह भी पढ़ें: रियल एस्टेट का नया पावर सेंटर फरीदाबाद, क्या नोएडा और गुरुग्राम को देगा टक्कर

कमाई के वैकल्पिक स्रोत 

आजकल फार्महाउस केवल खुद के रहने के लिए नहीं रह गए हैं. एयरबीएनबी (Airbnb) जैसे प्लेटफॉर्म्स ने फार्महाउस को कमाई का जरिया बना दिया है. वीकेंड पर लोग शहर के पास शांति की तलाश में इसे रेंट पर लेते हैं. एक अच्छी तरह से बना फार्महाउस एक महीने में एक फ्लैट के सालाना किराए के बराबर कमाई कर सकता है. कई लोग अपने फार्महाउस की खाली जमीन पर जैविक खेती कर रहे हैं, जिससे न केवल उन्हें शुद्ध भोजन मिलता है, बल्कि वे इसे बेचकर अतिरिक्त आय भी कर रहे हैं.

Advertisement

निवेश करने से पहले कानूनी जानकारी बेहद जरूरी है. फ्लैट खरीदना फार्महाउस के मुकाबले थोड़ा सुरक्षित है. अगर प्रोजेक्ट रेरा (RERA) रजिस्टर्ड है, तो कागजी कार्रवाई स्पष्ट होती है और होम लोन आसानी से मिल जाता है.

वहीं फार्महाउस के केस में सावधानी की जरूरत है. भारत के कई राज्यों में केवल किसान ही कृषि भूमि खरीद सकते हैं. इसके अलावा, जमीन का नामांतरण (Mutation), सीएलयू (Change of Land Use) और स्थानीय पंचायत के नियम काफी जटिल हो सकते हैं. बिना सही कानूनी सलाह के इसमें निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है.

यह भी पढ़ें: गटर, "'गटर है, लेकिन सोने का...' धारावी की तंग गलियों में होता है अरबों का कारोबार

मेंटेनेंस और अन्य खर्चे

फ्लैट में फिक्स्ड मेंटेनेंस चार्ज देना होता है, जो आमतौर पर प्रति वर्ग फुट के हिसाब से होता है. फार्महाउस में खर्चे अनिश्चित हो सकते हैं. माली, गार्ड, बोरवेल की मरम्मत और बाउंड्री वॉल का रख-रखाव काफी महंगा पड़ सकता है, अगर आप वहां नियमित नहीं रहते हैं, प्रॉपर्टी की देखभाल करना बड़ी चुनौती हो सकता है.  

अगर आप एक ऐसे निवेशक हैं जो नियमित रेंटल इनकम और सुरक्षा चाहते हैं, तो शहर का फ्लैट आपके लिए सबसे सुरक्षित दांव है., यह कम जोखिम वाला और स्थिर रिटर्न देने वाला विकल्प है. लेकिन, अगर आप भविष्य की बड़ी संपत्ति बनाना चाहते हैं और साथ ही अपनी लाइफस्टाइल में क्वालिटी और शांति जोड़ना चाहते हैं, तो फार्महाउस एक शानदार विकल्प है. यह न केवल एक संपत्ति है, बल्कि आपकी सेहत और सुकून में किया गया निवेश है.

Advertisement

किसी भई निवेश से पहले इलाके के भविष्य के विकास का अध्ययन जरूर करें, क्योंकि रियल एस्टेट में 'लोकेशन' ही सब कुछ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement