Stock Market Today: आज शेयर बाजार में क्या होगा? विदेशी बाजारों में भूचाल... 110 डॉलर पर पहुंचा क्रूड

Stock Market में सोमवार की तेजी पर ब्रेक लगने के सिग्नल विदेशों से मिल रहे हैं. जहां एक ओर ज्यादातर एशियाई शेयर बाजार धराशायी नजर आ रहे हैं, तो दूसरी ओर Crude Oil Price डरा रहा है.

Advertisement
शेयर बाजार के लिए मंगलवार को विदेशी से निगेटिव संकेत. (File Photo: ITG) शेयर बाजार के लिए मंगलवार को विदेशी से निगेटिव संकेत. (File Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:40 AM IST

शेयर बाजार के लिए मंगलवार को विदेशों से रेड सिग्नल मिल रहे हैं. सोमवार को जहां सेंसेक्स-निफ्टी तूफानी तेजी के साथ भागते हुए नजर आए थे, जिनकी रफ्तार पर ब्रेक लग सकता है. दरअसल, Gift Nifty समेत तमाम एशियाई शेयर बाजारों में भूचाल देखने को मिल रहा है और ओपनिंग के साथ ही ये तगड़ी गिरावट लेकर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा अमेरिका-ईरान के बीच होर्मुज को लेकर बात न पाने के कारण क्रूड की कीमतों में आग लगी हुई है और ये अंतरराष्ट्रीय मार्केट में 110 डॉलर प्रति बैरल के करीब ट्रेड कर रहा है. 

Advertisement

कल बमबम, आज निगेटिव संकेत 
शेयर बाजार में सोमवार को धुआंधार तेजी देखने को मिली थी. दिनभर के कारोबार के बाद अंत में BSE Sensex 639.42 अंकों की बढ़त के साथ 77,303 पर क्लोज हुआ था, तो वहीं NSE Nifty ने भी दम दिखाया था और ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स 194.75 अंकों की तेजी के साथ 24,093 के स्तर पर बंद हुआ था. 

हालांकि, मंगलवार की बात करें, तो शेयर मार्केट में विदेशों से 'अमंगल' के संकेत मिल रहे हैं. भारतीय शेयर बाजार के लिए संकेतक माना जाने वाला गिफ्टी निफ्टी खुलने के साथ ही रेड जोन में कारोबार करता नजर आया और खबर लिखे जाने तक ये 130 अंक की गिरावट लेकर 23,995 पर कारोबार कर रहा था. 

जापान से हांगकांग तक गिरावट 
न सिर्फ गिफ्टी निफ्टी, बल्कि अन्य कई एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट देखने को मिल रही है. जापान का निक्केई इंडेक्स (Japan Nikkei) 300 अंकों से ज्यादा की गिरावट लेकर 60,238 पर ट्रेड कर रहा था, तो वहीं हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स (HangSeng Index) भी 180 अंक फिसलकर 25,750 पर आ गया था. 

Advertisement

इसके अलावा ब्रिटेन का FTSE-100 Index, DAX Index, CAC Index सभी में गिरावट देखने को मिल रही है. हालांकि, साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स ग्रीन जोन में है, लेकिन ये तेजी मामूली है. 

कच्चे तेल की कीमतों से टेंशन 
अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी का सिलसिला जारी है और दोनों के शांति वार्ता को लेकर अभी तक बात नहीं बन पाई है. Hormuz Strait को लेकर जारी टेंशन का सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों (Crude Oil Price) पर देखने को मिल रहा है. इंटरनेशनल मार्केट में जहां ब्रेंट क्रूड की कीमत तेजी के साथ 109.5 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर बनी हुई है. तो वहीं WTI Crude Price भी 98 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रहा है. Murban Crude Price 105 डॉलर के करीब है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement