1BHK Price in Dubai: 'दुबई में अपना घर छोड़ रहे लोग...' गिरे प्रॉपर्टी के दाम, ईरान जंग का असर!

अमेरिका और ईरान के बीच जंग का असर दुबई के रियल एस्‍टेट पर पड़ा है. दुबई में घर की कीमतों में गिरावट आई है. शेयर बाजार में रियल एस्‍टेट इंडेक्‍स 20 फीसदी के करीब गिर गया है.

Advertisement
दुबई में घर की कीमतों में गिरावट. (Photo: File/ITG) दुबई में घर की कीमतों में गिरावट. (Photo: File/ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 23 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:45 PM IST

जब से दुबई का स्‍ट्रक्‍चर बदला है, विदेशी निवेशकों और अमीर लोगों ने निवेश करना शुरू किया, तबसे यहां प्रॉपर्टी की कीमतें तेजी से बढ़ी. खासकर कोविड महामारी के बाद यहां प्रॉपर्टी की कीमतों में जबरदस्‍त उछाल देखने को मिला. हालांकि, महामारी के बाद ऐसा पहली बार है कि इस बार यहां घर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है.

Advertisement

ब्‍लूमबर्ग के मुताबिक, दुबई में प्रॉपर्टी कंसल्टिंग और वैल्यूएशन कंपनी वैलुस्ट्रैट द्वारा कलेक्‍टेड होम प्राइस इंडेक्‍स में मार्च के दौरान पिछले महीने की तुलना में 5.9 फीसदी की गिरावट आई है. हालांकि, शेयर बाजार का रियल एस्‍टेट सेक्‍टर 20 फीसदी टूटा है. इस गिरावट के बाद  इंडेक्‍स सिर्फ 6 महीने पहले के लेवल पर ही वापस आ गया है. 

दुबई भूमि विभाग के आंकड़ों का विश्लेषण करने वाली रिसर्च एंड एनलाइज फर्म REIDIN के अनुसार, मार्च में दुबई में घर की प्रॉपर्टीज की सेल प्राइस पिछले महीने की तुलना में लगभग पांचवां हिस्सा घटकर 37.2 अरब दिरहम (10.1 अरब डॉलर) रह गया. इस अवधि में ट्रांजैक्‍शन की संख्या लगभग 16,000 से घटकर लगभग 13,000 रह गई. यह गिरावट ईरान और अमेरिका के बीच छिड़ी जंग के कारण हुआ है. 

घर छोड़कर दुबई से जा रहे लोग  
दुबई के ब्रोकरेज फर्मों का कहना है कि अब यहां रियल एस्‍टेट मार्केट पहले जैसा नहीं रहा है. घरों की कीमतों में गिरावट आई है और आगे भी आ सकती है. लोग अपने घर छोड़कर जा रहे हैं. दुबई की ब्रोकरेज फर्म बेटरहोम्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लुई हार्डिंग ने कहा कि हाल की सालों में पहले की तरह ग्रोथ देख पाना मुश्किल लग रहा है. 

Advertisement

दुबई में होने वाले लगभग तीन-चौथाई लेन-देन के लिए जिम्मेदार ऑफ-प्लान बाजार में मार्च के दौरान कुल सेल की कीमत में पिछले महीने में करीब 13 फीसदी की गिरावट देखी गई है. यह जानकारी REIDIN के अनुसार है. हालांकि, कुछ कंपनियों को इसकी चिंता नहीं, क्‍योंकि उन्‍हें उम्‍मीद है कि कुछ सालों बाद यह रिकवर हो जाएगा. वहीं बहुत से फाउडर्स घर या प्रॉपर्टी खरीदने के लिए ऑफर भी दे रहे है, ताकि नुकसान ना हो. 

डेन्यूब प्रॉपर्टीज के संस्थापक रिजवान साजन ने हाल ही में ब्‍लूमबर्ग को बताया कि अगर होर्मुज ज्‍यादा समय तक बंद रहता है तो दुंबई रियल एस्‍टेट कंपनियों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है.  

दुबई में प्‍लॉट की कीमत 
रिपोर्ट के मुताबिक, दुबई में एवरेज प्रॉपर्टी की कीमत 1,770 AED प्रति स्क्वायर फीट, रुपये में बात करें तो 39 से 40 हजार रुपये प्रति स्‍क्वायर फीट है. 1BHK अपार्टमेंट 700-900 स्‍क्वायर फीट के दाम ₹2.7 करोड़ - ₹4 करोड़
हैं. 2BHK के दाम ₹4.5 करोड़ - ₹6.7 करोड़ और लग्‍जरी अपार्टमेंट 11 करोड़ रुपये से ज्‍यादा का है. 

गौरतलब है कि दुबई एक ऐसा शहर रहा है, जहां टैक्‍स फ्री घर रहे हैं. यही कारण रहा है कि प्रवासी और विदेशी निवेशक दुबई के प्रॉपर्टी मार्केट में आकर्षित होते हैं. टैक्‍स फ्री घर जैसी स्‍कीम ने घरों की कीमतों को बढ़ाने और 2020 से 70 फीसीद से ज्‍यादा की तेजी करने में मदद की है.  

Advertisement

कई हफ्ते तक खाड़ी अरब देशों पर हुए अटैक
अब जियो-पॉलिटिकल उथल-पुथल से घरों की कीमतों में उछाल में गिरावट आई है. फरवरी के अंत में शुरू हुए अमेरिका और इजरायल के हमलों के जवाब में ईरान द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई का सबसे ज़्यादा असर खाड़ी अरब देशों पर पड़ा. उन्हें कई हफ्तों तक हजारों मिसाइलों और ड्रोन का सामना करना पड़ा, जिनमें से अधिकांश को उन्होंने नाकाम कर दिया. इस महीने की शुरुआत में सीजफायर लागू हुआ, लेकिन अभी नाजुक स्थिति बनी हुई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement