Stock Market at All Time High: शेयर बाजार हुआ बम-बम... सेंसेक्‍स 84200 के पार, निफ्टी ने भी रचा इतिहास, ये स्‍टॉक बने रॉकेट

शुक्रवार के कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स 84,240.50 अपने ऑल टाइम हाई लेवल को टच किया. वहीं निफ्टी ने 25,719.90 लेवल को छुआ है. BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 में से 28 शेयरों में शानदार तेजी है और दो शेयर TCS और NTPC के स्‍टॉक में मामूली गिरावट है. टॉप 30 में से सबसे ज्‍यादा तेजी JSW Steel कें 4 फीसदी से ज्‍यादा की हुई है. 

Advertisement
Stock Market Stock Market

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली ,
  • 20 सितंबर 2024,
  • अपडेटेड 11:34 AM IST

शुक्रवार को सुस्‍त शुरुआत के बाद अब शेयर बाजार में तूफानी तेजी आई है. Sensex 1000 अंक से ज्‍यादा उछलकर 84,200 के ऊपर कारोबार कर रहा था. जबकि निफ्टी 300 अंक उछलकर 25,719 पर पहुंच गया. इस तूफानी तेजी के कारण शेयर बाजार अपने ऑल टाइम हाई लेवल पर पहुंच चुका है. 

शुक्रवार के कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स 84,240.50 अपने ऑल टाइम हाई लेवल को टच किया. वहीं निफ्टी ने 25,719.90 लेवल को छुआ है. BSE सेंसेक्‍स के टॉप 30 में से 28 शेयरों में शानदार तेजी है और दो शेयर TCS और NTPC के स्‍टॉक में मामूली गिरावट है. टॉप 30 में से सबसे ज्‍यादा तेजी JSW Steel कें 4 फीसदी से ज्‍यादा की हुई है. 

Advertisement

स्‍मॉल कैप में भी तेजी 
बीएसई स्‍मॉल और मिड कैप कल के गिरावट के बाद संभले हैं और इसमें तगड़ी उछाल देखी जा रही है. स्‍मॉल कैप में 500 अंक से ज्‍यादा की तेजी आई है और इसके 20 शेयर उछाल पर हैं, जबकि 10 में गिरावट है. मिडकैप में 200 अंकों की उछाल है. 

निवेशकों की 4 लाख करोड़ की कमाई 
कल बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4,65,47,277 करोड़ रुपये था, जिसमें आज 4 लाख करोड़ का इजाफा हुआ है और यह बढ़कर 4,69,33,988 करोड़ रुपये हो चुका है. 

इन 10 शेयरों में शानदार तेजी 
कोचिन शिपयार्ड के शेयर 10 प्रतिशत चढ़कर 1841 रुपये पर पहुंच गए. IIFL Finance 10 प्रतिशत चढ़कर 541 रुपये पर पहुंच गए. राइट्स के शेयर 8 फीसदी, बीएसई के शेयर 9 फीसदी, मझगांव डॉक के शेयर 7 फीसदी, कैक्रोटेक देव में 5 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में 4 फीसदी, जोमैटो में 4 फीसदी और JSW Steel के शेयरों में 3.75 फीसदी की तेजी आई है. 

Advertisement

52 सप्‍ताह के हाई पर 81 शेयर
NSE पर कुल 2,526 शेयरों में से 1,771 शेयरों में तूफानी तेजी आई है. जबकि 690 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे थे. वहीं 65 शेयर अनचेंज रहे. 81 शेयर 52 सप्‍ताह के हाई लेवल पर कारोबार कर रहे थे. जबकि 24 शेयर 52 सप्‍ताह के निचले स्‍तर पर पहुंच गए हैं. 65 में अपर सर्किट और 36 में लोअर सर्किट देखा जा रहा है. 

इन सेक्‍टर में सबसे ज्‍यादा तेजी 
बैंक, आईटी, मेटल, हेल्‍थ, फॉर्मा, रियल्‍टी, मीडिया और ऑटो समेत आज सभी सेक्‍टरों के शेयर में तेजी है. इन सेक्‍टरों में लीडर कंपनियों को ज्‍यादा मुनाफा हुआ है. सबसे ज्‍यादा तेजी ऑटो सेक्‍टर में देखी जा रही है. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement