Petrol-Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल अभी नहीं होगा महंगा? तेल की कीमतों पर ये है अपडेट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमत के आधार पर भारतीय तेल कंपनियां रोज पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम तय करती हैं. इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल के भाव (Crude Oil Price) में बीते कई दिनों से उतार-चढ़ाव के बीच भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. माना जा रहा है कि कच्चे तेल के रेट में अगर लगातार गिरावट आई तो पेट्रोल अभी महंगा नहीं होगा.

Advertisement
Today Petrol Price No Change Today Petrol Price No Change

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 सितंबर 2022,
  • अपडेटेड 8:27 AM IST

Petrol Price Today 7 September 2022 Updates: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल का भाव 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे बना हुआ है. ऐसे में देश भर में वाहन ईंधन पेट्रोल-डीजल की कीमतें लगातार स्थिर हैं. भारतीय तेल कंपनियों ने आज, 7 सितंबर को भी पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है. दरअसल, अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (Crude Oil) के रेट के आधार पर भारतीय तेल कंपनियां रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम अपडेट करती हैं. भारतीय पेट्रोलियम विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार) भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये जबकि एक लीटर डीजल का भाव 89.62 रुपये पर ही स्थिर है.

Advertisement

कच्चे तेल के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच देश भर में तीन महीने से अधिक वक्त से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फेरबदल नहीं हुआ है. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल और डीजल फिलहाल महंगा नहीं होगा. वहीं, यह भी माना जा रहा है कि कच्चे तेल के रेट में अगर लगातार गिरावट आई तो पेट्रोल और डीजल सस्ता भी हो सकता है. ताजा भाव की बात करें तो देश में सबसे सस्ता पेट्रोल पोर्ट ब्लेयर में बिक रहा है. जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है. 

महानगरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव?

शहर का नाम पेट्रोल रु. प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
दिल्ली 96.72 89.62
मुंबई 106.31 94.27
चेन्नई 102.63 94.24
कोलकाता 106.03 92.76

कैसे चेक करें पेट्रोल-डीजल का भाव?
आप एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

Advertisement

जानें अन्य शहरों में क्या हैं तेल की कीमतें... 

शहर का नाम पेट्रोल रु.प्रति लीटर डीजल रु. प्रति लीटर
जयपुर 108.48 93.72
रांची  99.84 94.65
अजमेर 108.43 93.67
लखनऊ 96.57 89.96
पटना 107.46 94.24

     

    Read more!
    Advertisement

    RECOMMENDED

    Advertisement