Petrol-Diesel Price Today: रिकॉर्ड ऊंचाई पर कच्चे तेल की कीमत, जानें पेट्रोल-डीजल का आज का रेट

Fuel Price in India: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार) इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल 101.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. दरअसल, सरकारी तेल कंपनियों ने 29 सितंबर को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है.

Advertisement
Petrol-Diesel Rate Today 29 September 2021 Latest Updates: पेट्रोल-डीजल का भाव Petrol-Diesel Rate Today 29 September 2021 Latest Updates: पेट्रोल-डीजल का भाव

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 सितंबर 2021,
  • अपडेटेड 8:02 AM IST
  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 80 डॉलर के पार
  • भारतीय बाजार में आज स्थिर पेट्रोल-डीजल के दाम
  • घरेलू स्तर पर पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव नहीं

Petrol and Diesel Rate Today Updates: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर हैं. कच्चा तेल तीन साल में पहली बार 80 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. इसका असर भारतीय बाजार पर भी दिखाई दे रहा है. सरकारी तेल कंपनियों ने कल (मंगलवार) यानी 28 सितंबर को पेट्रोल (Petrol) के दाम में 20 पैसे प्रति लीटर और डीजल (Diesel) की कीमत में 25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी. जिसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 101.19 रुपये से बढ़ाकर 101.39 रुपये प्रति लीटर और मुंबई में 107.47 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है. 

Advertisement

हालांकि, भारतीय बाजार में आज (बुधवार) पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने 29 सितंबर को पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज (बुधवार) इंडियन ऑयल (IOC) के पंप पर पेट्रोल 101.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल 89.57 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.

शहर का नाम पेट्रोल     डीजल
दिल्ली     101.39     89.57
मुंबई     107.47     97.21
कोलकाता     101.87     92.67
चेन्नई     99.15     94.17

देश के सबसे बड़े ईंधन खुदरा विक्रेता इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOCL) के अनुसार, देश के चारों महानगरों की अगर तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल-डीजल सबसे अधिक महंगा है. बता दें कि राज्‍यों में पेट्रोल और डीजल के भाव में अंतर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा लगाए टैक्‍स एवं ढुलाई के दाम की वजह से अलग-अलग होता है. 

Advertisement

अन्य शहरों में पेट्रोल-डीजल का भाव

शहर का नाम पेट्रोल डीजल
भोपाल     109.85     98.45
बेंगलुरु 104.92     95.06
पटना     104.04     95.70
रांची     96.37     94.58
लखनऊ     98.51     89.98
चंडीगढ़     97.61     89.31

बता दें कि भारतीय बाजार में दो महीने से ज्यादा समय में पेट्रोल की कीमतों में एक बार जबकि डीजल के दामों में चार बार इजाफा हो चुका है. डीजल 5 दिन में 95 पैसे प्रति लीटर महंगा हो चुका है, जबकि पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. स्थानीय कर के आधार पर राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अलग-अलग होती हैं.

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड (crude) की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमत प्रतिदिन अपडेट की जाती है. ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं. इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं. आप सिर्फ एक SMS के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए इंडियन ऑयल (IOCL) के ग्राहकों को  RSP कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा. अपने शहर का RSP कोड जानने के लिए यहां क्लिक करें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement