मुकेश अंबानी ने खोला खजाना, AI को लेकर बड़ा ऐलान... ₹10 लाख करोड़ करेंगे खर्च

Mukesh Ambani ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उनकी कंपनी जियो रिलायंस के साथ मिलकर AI Sector में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी.

Advertisement
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में अरबपति मुकेश अंबानी ने बड़े निवेश का किया ऐलान. (Photo: ITG) इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में अरबपति मुकेश अंबानी ने बड़े निवेश का किया ऐलान. (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 19 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:53 PM IST

भारत को एआई के क्षेत्र में ग्लोबल लीडर बनाने की रेस तेज हो चुकी है और देश के दिग्गज अरबपति बड़े ऐलान करते नजर आ रहे है. देश के सबसे अमीर इंसान और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अगले सात सालों में इस सेक्टर में भारी-भरकम 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करने का ऐलान किया है. इसके अलावा अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) ने भी 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च करने की घोषणा की है. 

Advertisement

₹1000000Cr निवेश का किया ऐलान
नई दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट (India AI Impact Summit 2026) में गुरुवार को शामिल हुए मुकेश अंबानी ने इस निवेश का ऐलान किया. समिट में अपने संबोधन के दौरान रिलायंस चेयरमैन ने कहा कि AI का सर्वश्रेष्ठ रूप अभी आना बाकी है और ये बड़ी समृद्धि के युग की शुरुआत कर सकता है.उन्होंने इस दौरान बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि जियो (Jio) रिलायंस के साथ मिलकर इस सेक्टर में 7 वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा.

AI में क्रांति लाने का वादा 
अरबपति मुकेश अंबानी (Billionaire Mukesh Ambani) ने रिलायंस ग्रुप की ओर से 10 लाख करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा करने के साथ ही ये वादा भी किया कि मोबाइल डेटा की तरह ही कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई में भी क्रांति आएगी. उन्होंने कहा कि दुनिया एआई को लेकर एक चौराहे पर खड़ी है, एक रास्ता मश्किल, महंगी एआई और नियंत्रित डेटा की ओर ले जाता है, जबकि दूसरा रास्ता सस्ती और सुलभ एआई सुनिश्चित करता है.

Advertisement

किफायती AI से समान पहुंच
मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटलिजेंस को किफायती बनाना (Affordable AI) इसे बड़े पैमाने पर अपनाने और समान पहुंच सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है. रिलायंस चेयरमैन ने आगे कहा कि AI कुछ खास लोगों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि इसका उपयोग अवसर पैदा करने और समावेशी विकास को बढ़ावा देने में किया जाना चाहिए. 

Adani ग्रुप खर्च करेगा 100 अरब डॉलर
Mukesh Ambani से पहले गौतम अडानी के नेतृत्व वाले अडानी ग्रुप की ओर से भी एआई सेक्टर के लिए बड़े निवेश का ऐलान किया जा चुका है, जो 100 अरब डॉलर (करीब 9 लाख करोड़ रुपये) का होगा. Adani Group द्वारा यह भारी-भरकम निवेश देश में AI-Ready 5GW डेटा सेंटर नेटवर्क बनाने के लिए किया जाएगा. इन डेटा सेंटर्स को बड़े पैमाने पर ग्रीन एनर्जी से चलाने की बात कही गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement