लाव लश्कर और इतनी सैलरी, ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई को क्या-क्या मिलेगा?

ईरान-इजराय और अमेरिका की वजह से पूरी दुनिया में एनर्जी का संकट छा गया है और अभी युद्ध थमने का कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहा है. इस बीच, ईरान को नया सुप्रीम लीडर मिल चुका है, जिसके लाइफस्‍टाइल की बात करें तो वह एक राज की तरह जीवन जीता है. आइए जानते हैं नए सुप्रीम लीडर के पास क्‍या-क्‍या होता है?

Advertisement
ईरान के नए सु्प्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई. (File Photo: AFP) ईरान के नए सु्प्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई. (File Photo: AFP)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:44 PM IST

इजरायल और अमेरिका के संयुक्‍त ऑपरेशन में ईरान के सबसे सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिसकी जगह पर उनके बेटे मोजतबा खामेनेई (Mostafa Khamenei) को सुप्रीम लीडर बनाया गया है. ईरान में सुप्रीम लीडर देश का सबसे शक्तिशाली पद होता है, जिसके कंट्रोल में पूरा प्रशासन होता है. राष्‍ट्रपति और सरकार भी इनके अधीन माने जाते हैं. 

Advertisement

मोजतबा खामेनेई को ऐसे समय में सुप्रीम लीडर बनाया गया है, जब ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच युद्ध छिड़ा हुआ है. वहीं डोनाल्‍ड ट्रंप ने खामेनेई को इस पद के लिए अस्‍वीकार कर दिया है और धमकी दी है कि जबतक रिजीम चेंज नहीं होता, तबतक युद्ध नहीं रुकेगा. ऐसे में यह वॉर कबतक चलेगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है. 

इस बीच, ईरान इजराय से लेकर मिडिल ईस्‍ट के देशों पर मिसाइले दाग रहा है और ये हमले ईरान के सुप्रीम लीडर्स के आदेश पर किए जा रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं सुप्रीम लीडर के पास क्‍या-क्‍या शक्तियां होती हैं और उसे कितनी सैलरी मिलती है? 

सेना और सुरक्षा पर पूरा कंट्रोल
ईरान लीडर के पास सेना का पूरा कंट्रोल होता है. उनका इस्‍लामिक रिवॉल्‍यूशन गॉर्ड कॉर्प पर सीधा कंट्रोल होता है.  सेना के शीर्ष अधिकारियों की भी नियुक्‍ति‍ यही करता है. युद्ध या शांति का फैसला भी इसी के तहत लिया जाता है यानी एक तरह से देश के संबंध में कोई भी फैसला इसी के तहत लिया जाता है. 

Advertisement

न्यायपालिका और राजनीतिक संस्थाओं पर प्रभाव
ईरान के सुप्रीम लीडर के कंट्रोल में न्यायपालिका प्रमुख की नियुक्ति होता है. साथ ही गार्डियन काउंसिल के कई सदस्‍यों की नियुक्‍ति इसी के तहत की जाती है. साथ ही इनका चुनाव में उम्मीदवारों की मंजूरी पर प्रभाव भी होता है. 

सुरक्षा और सुविधाएं 
सुप्रीम लीडर बनने के बाद खामेनेई को विशेष सुरक्षा बल, आधिकारिक आवास और कार्यालय, सरकारी विमान, हेलीकॉप्टर और लग्‍जरी कार, बड़ी संख्या में स्टाफ और सलाहकार भी दिया गया है. इसके अलावा, इनका कंट्रोल ईरान में कई बड़े धार्मिक और आर्थिक ट्रस्ट पर भी होता है. इन संस्थाओं के पास अरबों डॉलर की संपत्ति मानी जाती है. 

कितनी मिलती है सैलरी? 
सुप्रीम लीडर की सैलरी की बात करें तो ईरान में सुप्रीम लीडर की आधिकारिक सैलरी सार्वजनिक नहीं है, लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इनकी सैलरी लाखों रुपये होती है. अनुमान के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर की सैलरी करीब 2000–3000 डॉलर (करीब 1.5 से 2.5 लाख रुपये) प्रति माह है. हालांकि सरकारी सुविधाएं इस सैलरी की तुलना में कहीं ज्‍यादा होते हैं, क्‍योंकि उनके पास सरकारी और धार्मिक संस्‍थाओं के विशाल संसाधनों तक पहुंच होती है. एक रिपोर्ट के अनुसार, इन संसाधनों और इनका कुल असेट मिलाकर नेटवर्थ 90 अरब डॉलर से ज्‍यादा का है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement