इस शेयर का धमाल, 1 महीने में 48%... तो 5 महीने में IPO प्राइस से डबल रिटर्न

मीशो के शेयरों में पिछले कुछ समय से शानदार तेजी देखी जा रही है. इस शेयर ने एक महीने में 48 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि 5 महीने में ही इस शेयर ने 100 फीसदी से ज्‍यादा का रिटर्न दिया है.

Advertisement
मीशो शेयर में तेजी. (Photo: AI Generated) मीशो शेयर में तेजी. (Photo: AI Generated)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्‍ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:38 PM IST

पिछले कुछ दिनों से एक शेयर शानदार तेजी दिखा रहा है. इस शेयर ने 1 महीने में ही निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है और निवेशकों को 48 फीसदी का रिटर्न दे चुका है और अभी भी इसमें तेजी देखी जा रही है. साथ ही यह आईपीओ प्राइस से भी पैसे को डबल कर दिया है. 

हम बात कर रहे हैं, Meesho के शेयरों के बारे में, जो मंगलावार को तेजी पर रहे और इसके शेयर 2.58 फीसदी बढ़कर 222.80 रुपये पर पहुंच गए. यह अपने आईपीओ प्राइस 111 रुपये से 100.72 प्रतिशत ऊपर चढ़ गया है. कंपनी ने पिछले साल 10 दिसंबर को बाजार में अपनी शुरुआत की थी.

Advertisement

क्‍यों शेयरों में आई तेजी? 
इक्विरस सिक्योरिटीज ने ई-कॉमर्स और सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के लिए 190 रुपये का टारगेट प्राइस रखा है और इसे 'लॉन्ग' रेटिंग दी है. घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि लॉजिस्टिक्स मार्कअप और शुरुआती एड रेवेन्‍यू के कारण फाइनेंशियल ईयर 2025 में मीशो का कंट्रीब्यूशन मार्जिन पहले से ही 4.9 प्रतिशत है.

विज्ञापन, लॉजिस्टिक्स, कंटेंट और फिनटेक में विस्तार के बाद मोनेटाइजेशन कई स्तरों पर होता है, जो टिकट साइज के बजाय एंगेजमेंट से जुड़ा है. घटती फिक्स्ड कॉस्ट, नेगेटिव वर्किंग ऑड्स और न्यूनतम कैपेक्स के साथ, बढ़ता हुआ स्केल ईबिटडा मार्जिन और एफसीएफ में सकारात्मक प्रभाव डालता है. 

कल जारी होंगे कंपनी के नतीजे
कंपनी बुधवार, 6 मई, 2026 को अपने चौथी तिमाही (वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही) के नतीजे घोषित करने वाली है. ऐसे में निवेशकों का इस शेयर पर नजर रहेगा. हालांकि तकनीकी तौर पर देखें तो कुछ एक्‍सपर्ट्स ने हालिया तेजी के बाद संकेतकों के ज्‍यादा बढ़ने की आशंका जताई है. मास्टरट्रस्ट के रिसर्च ऑफिसर रवि सिंह ने कहा कि मीशो के शेयरों में मार्च के निचले स्तर से 70 प्रतिशत से अधिक की तेजी दर्ज की गई. मजबूत वॉल्यूम से इस उछाल को बल मिला है, जो मजबूत खरीदारी का संकेत देता है.

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि, इतनी तेजी से बढ़ने के बाद, शेयर ओवरहीटेड दिखाई देता है और आरएसआई ओवरबॉट क्षेत्र में मजबूती से बना हुआ है, जो निकट भविष्य में सीमित बढ़ोतरी का संकेत देता है. यह लगभग 240 रुपये के महत्वपूर्ण रेसिस्‍टेंस के करीब भी पहुंच रहा है. निवेशकों को मौजूदा स्तरों पर नए शेयर खरीदने से बचना चाहिए और 202 रुपये के स्टॉप लॉस के साथ मौजूदा पोजीशन को ट्रेल करने पर विचार करना चाहिए. 

अगर नीचे आया तो 163 रुपये तक गिर सकता है भाव 
टिप्स2ट्रेड्स के सेबी रजिस्‍टर्ड रिसर्च एनालिस्ट एआर रामचंद्रन ने भी इसी तरह का विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मीशो के शेयर की कीमत में तेजी का संकेत दिख रहा है और दैनिक चार्ट पर यह ओवरबॉट भी है, जिसका अगला प्रतिरोध 237 रुपये पर है. निवेशकों को मौजूदा स्तर पर मुनाफा बुक कर लेना चाहिए क्योंकि 208 रुपये के सपोर्ट लेवल से नीचे बंद होने पर निकट भविष्य में शेयर की कीमत गिरकर 163 रुपये तक पहुंच सकती है. मार्च 2026 तक, प्रमोटरों के पास कंपनी में 16.57 प्रतिशत हिस्सेदारी थी. 

(नोट- किसी भी शेयर में निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की मदद जरूर लें.) 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement