भारत के टेक्नोलॉजी सेक्टर में काम करने वाली बड़ी कंपनी इजरायल की कंपनी से बड़ी डील करने जा रही है. KPIT टेक्नोलॉजीज ने बुधवार को घोषणा की कि उसने AI-बेस ऑटोमोटिव साइबर सिक्योरिटी में अपनी क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इजरायल की फर्म साइमोटिव में मैज्योरिटी स्टेक हासिल कर रही है.
इस कंपनी के साथ अभी डील पर बातचीत चल रही है. केपीआईटी का शुरुआती निवेश 10 मिलियन डॉलर का प्रेफरेंस कैपिटल होगा, जो नियामक अप्रूवल और सामान्य समापन शर्तों के अधीन है. कुछ निश्चित परफॉर्मेंश टारगेट मिलने पर यह निवेश इक्विटी में चेंज हो जाएगा. इसके बाद, केपीआईटी स्टेप बाय स्टेप बाकी हिस्सेदारी हासिल करने की योजना बनाएगी और साल 2029 के मध्य तक साइमोटिव का 100% स्वामित्व प्राप्त कर लेगी.
इस अधिग्रहण के लिए कुल राशि 60 मिलियन डॉलर से 120 मिलियन डॉलर (करीब 1200 करोड़ रुपये) के बीच रहने की उम्मीद है, जो कि साइमोटिव के रेवेन्यू और इनकम परफॉर्मेंश पर निर्भर करेगी. यह लेनदेन दो चरणों में पूरा किया जाएगा.
यह डील केपीआईटी को देगी नई पहचान
यह अधिग्रहण KPIT की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह सॉफ्टवेयर-डिफाइंड और AI-डिफाइंड वाहनों के सेक्टर में अपनी एक्सपर्ट्स का विस्तार करना चाहती है, जहां साइबर सिक्योरिटी, अनुपालन और उपभोक्ता विश्वास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होती जा रही है. Cymotive वाहनों के लिए साइबर सुरक्षा सॉल्यूशन प्रोवाइड करने में माहिर है, जिसमें थ्रेट मॉडलिंग, घुसपैठ का पता लगाना और नियामक अनुपालन शामिल हैं.
साइबर खतरों से निपटने के लिए सॉल्यूशन प्रोवाइडर
CARIAD के सहयोग से स्थापित, Cymotive ने ग्लोबल ऑटोमोटिव कंपनियों के लिए एक विश्वसनीय भागीदार के रूप में अपनी पहचान बनाई है, जो कनेक्टेड वाहनों में उभरते साइबर खतरों से निपटने के लिए खास सॉल्यूशन प्रोवाइडर है.
KPIT ने कहा कि Cymotive की क्षमताएं उसके मौजूदा पोर्टफोलियो को और मजबूत करेंगी, खासकर जब इसे उसके मोबिलिटी इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म, Beacon के साथ यूनिफाइड किया जाएगा. उम्मीद है कि यह संयुक्त पेशकश वाहन निर्माताओं को डिजाइन से लेकर तैनाती और ऑपरेशन तक, वाहन के पूरे लाइफ सर्किल में साइबर सुरक्षा को शामिल करने में मदद करेगी.
एआई बेस्ड सॉल्यूशन प्रोवाइडर
केपीआईटी टेक्नोलॉजीज के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर किशोर पाटिल ने कहा कि यह निवेश कंपनी के AI बेस्ड मोबिलिटी सॉल्यूशन पर लॉन्गटर्म फोकस को दिखाता है. उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि साइबर सुरक्षा अब वाहनों के डिजाइन और उन पर भरोसे का हिस्सा है.
CARIAD के मुख्य वित्तीय अधिकारी और बोर्ड सदस्य, डॉ. आंद्रे स्टॉफल्स ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यह साझेदारी ऑटोमोबाइल निर्माताओं के लिए व्यावहारिक साइबर सुरक्षा समाधानों के विकास में तेजी लाएगी.
आजतक बिजनेस डेस्क